{"_id":"5fde527a8ebc3e3c853958d3","slug":"roadways-varanasi-news-vns5644008155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बसों में यात्रियों को नि:शुल्क मिलेंगे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बसों में यात्रियों को नि:शुल्क मिलेंगे कंबल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। यदि आप रोडवेज बस से सफर कर रहे हैं और ठंड महसूस हो रही है तो परिचालक आपको कंबल भी मुहैया कराएंगे। यह व्यवस्था वाराणसी कैंट रोडवेज बस स्टेशन से बसों में सवार होने वाले यात्रियों को मुहैया कराई जाएंगी। इसके साथ ही कैंट रोडवेज बस स्टेशन के दुकान संख्या तीन पर भी यात्रियों को कंबल मिलेगा। यात्रियों को इसके लिए दुकान पर टोकन मनी के रूप में 250 रुपये जमा करने होंगे। जब वह कंबल लौटाएंगे तो पूरे पैसे वापस हो जाएंगे। परिचालक से भी कंबल लेने वाले यात्रियों को भी 250 रुपये जमा करना होगा।
उदाहरण के तौर पर यदि किसी यात्री को गोरखपुर जाना है तो वह स्टेशन की दुकान या परिचालक के पास 250 रुपये जमा करके कंबल ले सकता है। जब कंबल लौटाएगा तो यात्री के 250 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। इस व्यवस्था का शुभारंभ रविवार को कैंट रोडवेज बस स्टेशन से होगा। आरएम एसके राय ने बताया कि बढ़ते को देखते हुए यात्रियों की सुविधा व सहूलियत के लिए यह व्यवस्था की गई है। कंबल का लाभ लेने के लिए वातानुकूलित और साधारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अपना टिकट भी संबंधित को दिखाना होगा। कैंट से नई दिल्ली, आगरा, मथुरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर सहित पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों के लिए रोडवेज बसों का संचालन होता है।