फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roadways gets good profit on Deepotsav employees who do good work will get reward

यूपी: दीपोत्सव पर रोडवेज को हुआ अच्छा मुनाफा, अच्छा काम करने वाले कर्मचारियों को मिलेगा इनाम

Thu, 26 Nov 2020 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 26 Nov 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
Roadways gets good profit on Deepotsav employees who do good work will get reward
UP roadways - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में इस वर्ष कोरोना के चलते यात्री ट्रेनें बंद होने का रोडवेज को पूरा फायदा मिल रहा है। यही वजह है कि इस वर्ष दीपोत्सव के मौके पर रोडवेज ने 51.08 लाख की कमाई की है। दिवाली प्रोत्साहन योजना खत्म होने के साथ कर्मियों को शेड्यूल के तहत अवकाश मिलना भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन

अच्छा काम करने वालों की सूची तैयार हो रही है। इन्हें इनामी राशि देकर निगम के अफसरों द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा।


आजमगढ़ परिक्षेत्र से 400 से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। निगम के अफसरों ने आमदनी को बढ़ाने व यात्रियों को सुविधा देने के लिए 12 नवंबर से 22 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना लागू की थी। इस अवधि में चालक-परिचालक और कार्यशाला के कर्मियों के अवकाश पर प्रतिबंध लगा दिया गया।

विज्ञापन

इस वर्ष डिपो ने दीपोत्सव पर पिछले वर्ष की अपेक्षा 51.08 लाख रुपये अधिक की कमाई की है। अच्छी आय से डिपो के अधिकारी काफी खुश हैं। नियत अवधि में किलोमीटर का लक्ष्य पूरा करने वाले चालक-परिचालकों को ईनामी राशि भी दी जाएगी। आरएम अतुल त्रिपाठी का कहना है कि इस वर्ष दीपोत्सव पर आमदनी पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छी रही है।

पिछले साल से 2.16 करोड़ रुपये ज्यादा का मुनाफा
आजमगढ़ रोडवेज के आरएम अतुल त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना में रोडवेज को फायदा हुआ है। यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। ट्रेन बंद होने से यात्री भी बस से ही सफर कर रहे थे। रोडवेज को इससे काफी फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि पिछले साल की कमाई के अपेक्षा इस बार अब तक की कमाई में रोडवेज को करीब दो करोड़ 16 लाख रुपये का मुनाफा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed