{"_id":"600be1a08ebc3e33b717310b","slug":"roadways-bus-collision-with-truck-12-injured-in-chaubepur-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में हादसा: चौबेपुर में रोड पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में हादसा: चौबेपुर में रोड पर खड़े ट्रक से टकराई रोडवेज बस, 12 घायल
Sat, 23 Jan 2021 02:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 23 Jan 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
टक्कर के बाद बस।
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के पंडापुर गांव के पास शनिवार को एक रोडवेज खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कई यात्री घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कोयला लदा ट्रक सड़क किनारे खड़ा कर ड्राइवर चाय पी रहा था। इसी दौरान वाराणसी से मऊ जा रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को बस से बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतपुर भिजवाया। ग्रामीणों की सूचना पर थानाध्यक्ष चौबेपुर प्रशिक्षु पीपीएस आस्था जायसवाल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
घायलों में गाजीपुर के बिरनो के रमेश यादव, अभिषेक कुमार, सीता राम, राजन सिंह व रजनी देवी, पल्हना के रामशरन, नंदगंज के शिवशंकर, मऊ के कोपागंज की शांति देवी, वाराणसी के अशोक, मऊ के इंदारा के जयप्रकाश, मधुबन के प्रताप सिंह और हलधरपुर के विजय बहादुर हैं।
विज्ञापन