फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Roads made with turtle speed, CM Yogi has promise done till June till

कछुआ चाल से बन रही सड़कें, CM योगी ने जून तक किया है गड्ढा मुक्त का वादा

Fri, 19 May 2017 03:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 19 May 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
 Roads made with turtle speed, CM Yogi has promise done till June till
वाराणसी में बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला

गड्ढे में तब्दील बनारस की सड़कों का जून आएगा भी या नहीं, यह कहना मुश्किल है। खस्ताहाल हो चुकी सड़कों को बनाने की रफ्तार से लगता नहीं कि योगी सरकार के 15 जून तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश पूरा हो पाएगा।

विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी, नगर निगम ने सड़क निर्माण का काम शुरू तो कराया लेकिन केवल उन्हीं इलाकों में जहां वीवीआईपी का आना जाना है। शहर के सबसे व्यस्ततम मार्ग कैंट से लंका और लहुराबीर से गिरजाघर, मैदागिन से गोदौलिया आदि सड़कों की बारी अब तक नहीं आई है।
विज्ञापन


इन मार्गों को जल्द नहीं बनाया गया तो बारिश के समय यहां की हालत और खराब हो जाएगी।  जिन इलाकों में आईपीडीएस के तहत भूमिगत केबलिंग का काम चल रहा है। वहां की सड़कें भी पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी हैं। गोदौलिया से मैदागिन मार्ग पर भी आईपीडीएस के लिए बड़े-बडे् गड्ढे खोदे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें भरकर बारिश से पहले सड़क दुरुस्त कराना जरूरी है। यहां तीर्थयात्रियों का आना जाना लगा रहता है। सबसे अधिक यातायात का दबाव कैंट-लंका मार्ग पर है। यहां दुर्गाकुंड, संकटमोचन, सिगरा, रथयात्रा, कमच्छा आदि मार्गों पर गडढे हैं। जिन्हें अभी भरना बाकी है।

लहुराबीर से गिरजाघर मार्ग पर भी चेतगंज, नई सड़क, बेनियाबाग के पास सड़कें पूरी तरह से गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैं। पीडब्ल्यूडी और नगर निगम के पास सड़कों की मरम्मत के लिए मात्र 28 दिन बचे हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी की 2342 किलोमीटर सड़कें हैं।

इनमें 1400 किमी सड़कें जर्जर हो चुकी हैं। जिले में पीडब्ल्यूडी की सड़कों का बड़ा हिस्सा 1653 किलोमीटर ग्रामीण क्षेत्र में है, जबकि 689 किलोमीटर सड़क शहरी क्षेत्र में है। 1121 किमी नगर निगम की सड़कें हैं। अब तक वीवीआईपी वाले इलाके सर्किट हाउस, कमिश्नरी, डीएम कार्यालय, डीएम आवास के आसपास की सड़कों चमकाया गया है।


इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता ने कहा कि एके सिंह भदौरिया ने कहा कि जिन सड़कों पर विकास कार्यों के लिए खुदाई चल रही है, वहां अभी काम पूरा होने का इंतजार किया जा रहा है। काम पूरा होते ही ऐसी सड़कें दुरुस्त करा दी जाएंगी। शासन से 46 लाख रुपये मिले हैं। अभी और धनराशि आनी बाकी है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed