{"_id":"61f4dba96874a079c01d48db","slug":"road-in-mumbai-in-name-of-social-worker-upendranath-satyanarayan-tripathi-of-banaras-happiness-in-the-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनारस के समाजसेवी के नाम पर मुंबई में सड़क, गांव में खुशी का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनारस के समाजसेवी के नाम पर मुंबई में सड़क, गांव में खुशी का माहौल
Sat, 29 Jan 2022 11:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:46 AM IST
विज्ञापन
समाजसेवी स्व. उपेंद्रनाथ सत्यनारायण त्रिपाठी के नाम पर रखा गया मुंबई में मार्ग का नाम
- फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र सरकार ने पवई (मुंबई) सड़क मार्ग का नामकरण वाराणसी के पिंडरा क्षेत्र स्थित रमईपुर निवासी समाजसेवी स्व. उपेंद्रनाथ सत्यनारायण त्रिपाठी के नाम पर किया है। सरकार के इस फैसले से उनके पैतृक गांव में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
सड़क नामकरण पर उनके छोटे भाई सचिंद्रनाथ त्रिपाठी ने गांव में मिठाई बांट कर खुशी का इजहार किया। उनके छोटे पुत्र श्रीनिवास त्रिपाठी पवई के नगर सेवक हैं। इस दौरान ग्रामीणों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भाई का शुरू से ही समाज सेवा में रुझान था। वे पढ़ने-लिखने में अच्छे थे। स्व. उपेंद्रनाथ सत्यनारायण त्रिपाठी 1960 से मुंबई के पवई में शिक्षणकार्य के साथ समाज सेवा करते थे। अशोक पटेल ने बताया कि स्व. उपेंद्रनाथ सत्यनारायण त्रिपाठी का निधन सात वर्ष पूर्व हो गया था। गांव के अरविंद त्रिपाठी, नरेंद्र नाथ त्रिपाठी, रवि प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत त्रिपाठी, शशांक, ईशान त्रिपाठी, अनरजीत पटेल ने हर्ष जताया।
विज्ञापन