फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accidents in Varanasi Three injured after Scorpio hits and four injured in bus and auto-rickshaw accident

वाराणसी में सड़क हादसे: बेकाबू स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराने से तीन घायल, बस से ऑटो की टक्कर में चार लोग घायल

Thu, 02 Jul 2026 03:45 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी ।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी । Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 03:45 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में बृहस्पतिवार को दो बड़े हादसे हुए। एक स्कॉर्पियों बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई, जिसमें तीन लोग घायल हुए। वहीं एक खड़ी बस में ऑटो की टक्कर से चार लोग घायल हुए। 

विज्ञापन
Road accidents in Varanasi Three injured after Scorpio hits and four injured in bus and auto-rickshaw accident
हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी- गाजीपुर हाइवे एनएच-31 पर कैथी ब्रिज पर बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चालक अचानक सामने आई बाइक सवार को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकरा गया। दुर्घटना में स्कॉर्पियो सवार तीन लोग घायल हो गए।

विज्ञापन

 
गोरखपुर से वाराणसी जा रहे 22 लोगों का काफिला तीन वाहनों में सफर कर रहा था। इनमें सुधा सोनकर के नाम से पंजीकृत स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। वाहन तेज गति से चल रहा था। इसी दौरान सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो पहले सड़क के बाईं ओर बने डिवाइडर से टकराई और करीब 100 मीटर तक घिसटती चली गई। इसके बाद वाहन सड़क के दूसरी ओर बने डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।
विज्ञापन


हादसे में स्कॉर्पियो सवार बृजेश सोनकर (32) पुत्र वासुदेव सोनकर, दिलीप सोनकर (35) पुत्र मथुरा सोनकर तथा संतोष सोनकर (28) घायल हो गए। तीनों के हाथ-पैर व शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें और खरोंचें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को कैथी स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि अनियंत्रित गति के चलते स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accidents in Varanasi Three injured after Scorpio hits and four injured in bus and auto-rickshaw accident
मौके पर जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

हाईवे पर खड़ी रोडवेज बस में पीछे से ऑटो ने मारी टक्कर, चार की हालत गंभीर  
कछवा रोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठटरा गांव के समीप वाराणसी से प्रयागराज जाने वाले मार्ग पर अंडरपास के अंतिम छोर पर बृहस्पतिवार को एक रोडवेज बस के चालक ने सवारी देखकर ब्रेक ले लिया। इस दौरान पीछे से आ रहा ऑटो रोडवेज में जा भिड़ा। घटना के बाद रोडवेज बस को लेकर चालक मौके से भाग गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल पहुंचक देखा तो ऑटो में सवार घायल सड़क पर गिरकर छटपटा रहे थे। डायल 108 को सूचना दी गई। सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। हादसे में चार लोग घायल हुए।

ऑटो में सवार मिर्जापुर जिले के नई बस्ती बांधेड़ा चौकड़ी नारायणपुर अदहाहाट निवासी सुनीता देवी उर्फ माया (35 वर्ष) चंद्रभान पुत्र बाबूलाल (32) और राहुल कुमार पुत्र अनमोल (28 वर्ष), शुभम उर्फ छोटू ऑटो चालक (32 वर्ष) सभी घायलों को मिर्जापुर जिले के कछवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। मामले में मिर्जामुराद थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने कहा कि घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए भेज दिया और यातायात बहाल कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed