बनारस स्टेशन के पास हादसा: नगर निगम के डंपर से कुचलकर मोपेड सवार पुजारी की मौत, चालक फरार
बनारस स्टेशन के पास आरपीएफ बैरक के सामने शुक्रवार की अपराह्न नगर निगम के डंपर से मोपेड सवार बुजुर्ग पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कूड़ा गाड़ी डंपर को छोड़कर चालक भाग निकला। मंडुवाडीह पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस स्टेशन के पास आरपीएफ बैरक के सामने शुक्रवार की अपराह्न नगर निगम के डंपर से मोपेड सवार बुजुर्ग पुजारी की मौत हो गई। हादसे के बाद कूड़ा गाड़ी डंपर को छोड़कर चालक भाग निकला। मंडुवाडीह पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। वहीं, शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। बेटे ने डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
ककरमत्ता के पास श्रीराम नगर कॉलोनी निवासी बंगा लाल पांडेय (65) पूजा-पाठ कराते थे। अपराह्न में पूजा कराने के सिलसिले में अपनी मोपेड लेकर घर से निकले। बनारस स्टेशन के पास आरपीएफ बैरक के पास पहुंचे थे कि अनियंत्रित पीछे से आए नगर निगम के डंपर ने टक्कर मार दी।
बगैर हेलमेट होने के चलते बंगा लाल सड़क पर गिरे और डंपर उनके सिर को कुचलते हुए आगे निकल गई। आसपास के लोगों के जुटने पर डंपर छोड़कर चालक भाग निकला। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव सिंह मौके पर पहंचे और घायल को तुरंत बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी गीता और बेटे संजय और अनूप समेत अन्य परिजन बेसुध हो गए। बेटे अनूप ने बताया कि पिता पूजा पाठ कराते थे। नगर निगम के डंपर चालक की लापरवाही ने पिता की जान ले ली। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अन्य कार्यवाही की जा रही है।
राजस्थान से आई बस में यात्री का मिला शव
लहरतारा स्थित पेट्रोल पंप के पास जयपुर राजस्थान की स्लीपर बस में यात्री का शव मिला। मंडुवाडीह पुलिस के अनुसार बीमारी के चलते अधेड़ की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। वहीं, परिजनों ने बताया कि सांस फूलने की बीमारी थी।
थाना प्रभारी राजीव सिंह के अनुसार अधेड़ की शिनाख्त राजस्थान के टोंक स्थित तिबडू थाना अंतर्गत मतमाड़ा निवासी सत्यानारायण शर्मा (45) के रूप में हुई। पुलिस की पूछताछ में चालक और परिचालक ने बताया कि वह जयपुर से सवार होकर बनारस आया। सभी यात्री उतर गए लेकिन वह स्लीपर सीट पर सोया था। जगाने पर कोई हरकत नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। ब्यूरो