फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi youth died who injured after hit by doctors Audi car shops remained closed in Sarnath

Road Accident: डॉक्टर की ऑडी कार की टक्कर से घायल युवक की अस्पताल में मौत, सारनाथ में बंद रहीं दुकानें

Thu, 16 Jun 2022 06:00 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 16 Jun 2022 06:00 PM IST
सार

सारनाथ संग्रहालय तिराहे के समीप बुधवार को चिकित्सक की ऑडी कार ने ऑटो और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल स्कूटी सवार युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi youth died who injured after hit by doctors Audi car shops remained closed in Sarnath
टक्कर के बाद ऑडी कार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सारनाथ संग्रहालय तिराहे के समीप बुधवार को चिकित्सक की ऑडी कार ने ऑटो और स्कूटी सवार को टक्कर मार दी थी। टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इसमें स्कूटी सवार अशोक राजभर की हालत गंभीर थी। उपचार के दौरान देर रात अशोक की मौत हो गई। उसके परिजनों में कोहराम मचा है। घटना के विरोध में गुरुवार को सारनाथ में दुकानें  बंद रहीं। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर बाद तीन बजे अशोक राजभर स्कूटी से संग्रहालय के पास स्थित चौरा माई मंदिर पर खड़ा था, इसी बीच पीछे से तेज रफ्तार से ऑडी कार ने सड़क के बाएं ओर खड़े दो ऑटो को टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार अशोक राजभर को भी टक्कर मार दी। ऑडी कार में फंसकर लगभग दस मीटर तक अशोक घसीटते हुए गया।
विज्ञापन


बवाल की आशंका में सतर्क रही पुलिस
किसी तरह आसपास के लोगों ने कार उठाकर अशोक राजभर को निकाला। कार में बैठे शिव सर्जिकल हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के डॉ. एसपी यादव ने घायल अशोक, ऑटो चालक मटरू और राजेश का अपने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान देर रात अशोक की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस बवाल की आशंका में अस्पताल पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road Accident in varanasi youth died who injured after hit by doctors Audi car shops remained closed in Sarnath
सारनाथ में लोगों को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

अशोक की माता दुर्गावती देवी, पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। हंगामे की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने शव को घर नहीं ले जाने दिया। घर से लगभग चार किलोमीटर दूर आशापुर चौराहे पर ही लाने का फैसला किया।  आशापुर चौराहे से ले ले जाकर सरायमोहाना घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। बड़े पुत्र सूरज ने मुखाग्नि दी। अशोक साड़ी का कारोबार करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed