फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi young man died after Bike fell from culvert who returning from brothers marriage

Road Accident: वाराणसी में बाइक पुलिया से नीचे गिरी, भाई की शादी से लौट रहे युवक की मौत, मातम में बदली खुशियां

Thu, 09 Jun 2022 11:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 11:35 AM IST
सार

वाराणसी के मुस्तफाबाद ढाल निवासी दानिश निषाद (32) गुरुवार सुबह भाई की शादी से घर लौट रहा था। लौटूवीर पुलिया से उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। मौके पर ही दानिश की मौत हो गई।  

विज्ञापन
Road Accident in varanasi young man died after Bike fell from culvert who returning from brothers marriage
बाइक पुलिया से नीचे गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के एनएच दो स्थित लौटूवीर पुलिया से एक बाइक अनियंत्रित होकर करीब 30 फिट नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार युवक दानिश निषाद (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपने भाई की शादी से लौट रहा था।लंका पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर, हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


चौबेपुर थाना अंतर्गत मुस्तफाबाद ढाल निवासी मनई निषाद के छह संतान में सबसे छोटे बेटे संदीप की बुधवार की शाम बरात अदलहाट थाना अंतर्गत कैलहट चित्रहा गई थी। शादी की रस्म समाप्त होने के बाद चौथे नंबर का बेटा दानिश निषाद (32) बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


रैपुरिया घाट के सामने पीपा पुल से होते हुए टिकरी और फिर डाफी टोल प्लाजा से हाईवे पकड़ लिया। टोल प्लाजा से पांच सौ मीटर आगे बढ़ा कि लौटूवीर पुलिया के पास क्षतिग्रस्त सड़क और रफ्तार अधिक होने से उसकी बाइक असंतुलित हुई और वह 30 फीट ऊंचाई की पुलिया से नीचे जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

अलसुबह रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों ने लंका पुलिस को सूचना दी। मौके पर लंका पुलिस जब तक पहुंची तब तक दानिश ने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने बाइक और शव को कब्जे में लिया। दानिश की जेब मिले पते के आधार पर गांव के प्रधान राजेंद्र से लंका पुलिस ने संपर्क किया और फिर पिता मनई और चाचा छेदी अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजनों में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। पत्नी गुड़िया और अन्य परिजन बेसुध हो गए।  

पिछले साल ही दुबई से लौटा था दानिश

परिजनों के अनुसार दानिश दुबई में रहकर एक कंपनी में काम करता था। पिछले साल ही वह घर लौटा था। उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों के अनुसार उसे मना  किया जा रहा था कि साथ में चलें, लेकिन वह अकेले ही बाइक से निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed