फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi two youth died after his bike hit by unknown vehicle they returning from marriage ceremony

Road Accident: वाराणसी के चौबेपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की मौत

Wed, 25 May 2022 12:03 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 25 May 2022 12:03 PM IST
सार

वाराणसी के नरपतपुर निवासी विकास अपने रिश्तेदार श्यामजी के साथ बुधवार सुबह शादी समारोह से अपने घर लौट रहा था। चौबेपुर- वाराणसी मार्ग पर नरपतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi two youth died after his bike hit by unknown vehicle they returning from marriage ceremony
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र के नरपतपुर गांव के समीप बुधवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। शादी समारोह से घर लौटने के दौरान दोनों हादसे का शिकार हो गए। मृतकों की शिनाख्त नरपतपुर निवासी विकास पुत्र स्व.बाबूलाल और उसके रिश्तेदार श्यामजी पुत्र स्व. लट्टूराम के तौर पर हुई। हादसे की सूचना के बाद से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


विकास के परिजनों ने चौबेपुर थाने में तहरीर दी है। जिसके मुताबिक, विकास और श्यामजी बीती रात शादी समारोह में शिरकत करने के बाद सुबह अपने घर लौट रहे थे। चौबेपुर- वाराणसी मार्ग पर नरपतपुर गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया।
विज्ञापन


मौके पर जुटे राहगीरों और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पास में बरामद दस्तावेजों से शिनाख्त के बाद पुलिस ने विकास के परिजनों को हादसे की सूचना दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed