वाराणसी: स्कूल बस ने स्कूटी सवार छात्रों को मारी टक्कर, दो चचेरे भाई समेत तीन घायल
वाराणसी के अदित्यनगर पोखरे के समीप शनिवार दोपहर अनियंत्रित स्कूल बस ने स्कूटी में किनारे से टक्कर मार दी। घटना में स्कूटी सवार दो छात्र समेत तीन लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के अदित्यनगर पोखरे के समीप शनिवार दोपहर में अनियंत्रित बस चालक ने केंद्रीय विद्यायल से पढ़ाई कर लौट रहे स्कूटी सवार को मारी टक्कर। जिसमें स्कूटी चला रहे धमेंद्र विश्वकर्मा (32) और पीछे बैठे 6वीं कक्षा में पढ़ने वाले प्रिंस मिश्रा और प्रियांशु मिश्रा घायल हो गए। बस के नीचे जाने से स्कूटी चला रहे धमेंद्र को गंभीर चोटें आईं। जिसके कारण उसकी हालत गंभीर बन गई।
हादसे के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों और धर्मेंद्र को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भेजा।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे एसओ चितईपुर मिर्जा रिजवान बेग ने चालक और बस को कब्जे में लेकर थाने भेजवाया। हादसे की जानकारी होते ही मौके पर अवलेशपुर में रहने वाले बच्चों के पिता अस्पताल पहुंचे।
मूल रूप से भदोही के रहने वाले सोनू और मोनू मिश्रा दोनों भाई है और साथ में अवलेशपुर में घर बनवाकर रहते है। सोनू मिश्रा केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के निजी पीए हैं। जबकि मोनू मिश्रा रियल स्टेट का काम करते है। उनका चालक धमेंद्र रोहनिया के पण्डितपुर इलाके का रहने वाला है। केंद्रीय विद्यालय में छुट्टी होने पर धमेंद्र बच्चों को लेकर घर लौट रहा था।
इस दौरान अदित्यनगर पहुंचने पर क्रिमसन वर्ल्ड स्कूल की बस से ओवर टेक करने में तेज गति में होने के कारण बस चालक ने स्कूटी में साइड से टक्कर मार दी। सोनू मिश्रा का बेटा प्रिंस और मोनू का बेटा प्रियांशु मिश्रा हैं। घटना स्थल पर मौजूद लोगों की मानें तो स्कूटी की गति थोड़ी और तेज होती तो बड़ा हादसा हो जाता।