Varanasi: सुबह की सैर को निकले बुजुर्ग पर पलटा मालवाहक, आक्रोशित ग्रामीणों ने की चालक की धुनाई
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मालवाहक अनियंत्रित होकर सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चोलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक मालवाहक अनियंत्रित होकर सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए पलट गया। चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग सुबह की सैर के लिए घर से निकले थे। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने भाग रहे मालवाहक के चालक को दबोच लिया।
जमकर धुनाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। इधर, इस हादसे की सूचना के बाद बुजुर्ग के परिजनों में कोहराम मच गया। चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर निवासी शिवनाथ धरकार (75 वर्ष) प्रतिदिन की भांति सोमवार सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर चमराहा बाजार में सड़क के किनारे चल रहे थे।
इस दौरान वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ जा रहा तेजरफ्तार मालवाहक अनियंत्रित हो गया। सड़क के किनारे लगे सोलर लाइट के खंभे को तोड़ते हुए शिवनाथ के ऊपर पलट गया। घटनास्थल पर जुटे ग्रामीणों ने आननफानन शिवनाथ को बाहर निकाला लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़ें: बाबा विश्वनाथ को तपिश से राहत दिलाने का अनुष्ठान, अक्षय तृतीया पर निभाई गई परंपरा
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चालक को हिरासत में लेकर मालवाहक को कब्जे में लिया। मृतक के परिजनों ने चोलापुर थाने में चालक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है। शिवनाथ के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
गंगा घाट किनारे मिला बुजुर्ग का शव
चौबेपुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत सरसौल बलुआ गंगा घाट के किनारे सोमवार को नाविकों ने अज्ञात बुजुर्ग का शव देखकर स्थानीय पुलिस चौकी पर सूचना दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी जाल्हूपुर दिनेश कुमार मौर्य ने शव को कब्जे में लिया। बुजुर्ग की शिनाख्त की कोशिश जारी है।