फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in Varanasi people ran after hearing screams police arrived

UP : वाराणसी में डंपर से टकराई कार, सैनिक सहित तीन की माैत, महाकुंभ से लाैटते वक्त हुआ हादसा; मची चीख-पुकार

Sat, 25 Jan 2025 09:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 25 Jan 2025 09:52 AM IST
सार

दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर मिर्जामुराद थाने की पुलिस भी पहुंच गई। घायलों को स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Road Accident in Varanasi people ran after hearing screams police arrived
हादसे के बाद माैके पर माैजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जामुराद क्षेत्र के छोटी खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रयागराज से वाराणसी जा रही कार उस समय हादसे का शिकार हो गई जब चालक को झपकी  लग गई। तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े एक डंपर में घुस गई। हादसे में एक सैनिक सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सैनिक ने माैके पर ही दम तोड़ दिया था। दो की अस्पताल में माैत हुई है। वहीं, अन्य का इलाज ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, धनबाद जिले के ग्राम खरनागरहा निवासी शिवजी सिंह (45) अपनी पत्नी मीरा (43) चचेरे भाई अजय ऊर्फ राजू (44) बेटी सोनम (20) व मां अलका के साथ कार से महाकुंभ स्नान करने के लिए 24 जनवरी को प्रयागराज पहुंचे थे।
विज्ञापन




शनिवार की रात सभी कार में सवार होकर बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए वाराणसी जा रहे थे। क्षेत्र के खजुरी स्थित नेशनल हाईवे पर शनिवार की सुबह करीब नाै बजे कार चालक को झपकी आ जाने के कारण नेशनल हाईवे के किनारे खड़े एक डंपर में घुस गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने कार में फंसे गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाल ट्राॅमा सेंटर भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने सैनिक शिवजी सिंह, चचेरा भाई राजू सिंह व बेटी सोनम सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मां अलका सिंह व पत्नी मीरा सिंह इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed