फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road accident in Varanasi old man fell on road his head was crushed by tractor mourning before son wedding

वाराणसी में भीषण हादसा: मैजिक के धक्के से सड़क पर गिरा वृद्ध, ट्रैक्टर ने सिर कुचला; बेटे की शादी से पहले मातम

Fri, 01 Aug 2025 07:13 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 01 Aug 2025 07:13 PM IST
सार

UP Accident News: सड़क हादसे में बुजुर्ग की माैत की सूचना मिलते ही माैके पर सारनाथ थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी लेने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
road accident in Varanasi old man fell on road his head was crushed by tractor mourning before son wedding
विनय कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Varanasi: प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सारनाथ रिंगरोड से बालू मंडी से बालू लाद ट्रैक्टर मुनारी की ओर जा रहा था। उसी तरफ से बाइक से एक व्यक्ति भी आ रहा था। जैसे ही बाइक चालक पतेरवां के राजभर बस्ती के मोड़ पर पहुंचा था कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार मैजिक ने बाईक सवार को टक्कर मार दिया।

विज्ञापन


बाइक चालक अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे चले गए। पहिया उनके सिर पर चढ़ गया जिससे उनकी मौत हो गई। चालक बिना हेलमेट बाइक चला रहा था। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़ मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर पा कोई नंबर प्लेट भी नहीं था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को थाने ले गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृत का नाम विनय कुमार सिंह (63) था, जो मूल रूप से वीरपुरा चकरा कोल्हूवा नगर (बलिया) के निवासी है। कई वर्षों से बनारस में रह कर जमीन का काम करते थे। पिछले छह महीने से बेनीपुर अभिषेक सिंह के मकान में किराए पर रह रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर तीन बजे के लगभग यह अपने आवास से सरैया स्थित अपने प्लॉट पर जा रहे थे। वहां पर इनके जमीन की बाउंड्री हो रही थी। पतेरवां के राजभर बस्ती मोड़ पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवार में तीन बेटी और एक बेटा है। बेटे की नवंबर में शादी होने वाली है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है।

अवैध बालू मंडी बन रहा दुर्घटना का कारण 
सारनाथ-रिंगरोड के पास सिंहपुर, गोला, ककरहिया इलाकों में अवैध बालू के कई मंडी और कंक्रीट मंडी का संचालन हो रहा है। बड़े-बड़े बहन व अवैध ट्रैक्टर बालू-गिट्टी लाद कर फर्राटा भरते हैं। इससे सड़क पर चलना और आर-पार करना, दोनों खतरे से खाली नहीं होता।

आए दिन गलत दिशा और तेज गति ट्रैक्टर से लोगों की जान जा रही है। पुलिस की मिलीभगत से संचालित हो रहे अवैध बालू और गिट्टी मंडी से हादसे होते रहते हैं। रिंगरोड से सारनाथ की ओर नो इंट्री है। बावजूद इसके नो इंट्री जोन में ही मंडी संचालित हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed