फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   road Accident in Varanasi mother and child died angry people blocked the road

Varanasi Accident: वाराणसी में हादसा, मां-बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया चक्का जाम; पहुंची पुलिस

Sun, 13 Jul 2025 06:45 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 13 Jul 2025 06:45 PM IST
सार

UP Accident News: वाराणसी के चाैबपुर थाना क्षेत्र में हादसे में दो लोगों की माैत की सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों ने चक्काजाम कर दिया था। खबर लिखे जाने तक उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा था।

विज्ञापन
road Accident in Varanasi mother and child died angry people blocked the road
जाम कर रहे लोगों से बातचीत करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Road Accident in Varanasi: रविवार को चौबेपुर थाना क्षेत्र के वाराणसी-गाजीपुर हाइवे रोड पर संदहा चौराहा के पास दर्दनाक सड़क हादसे में ग्राम पंचायत नेवादा निवासी एअरफोर्स में तैनात विवेक मौर्य की पत्नी कोमल मौर्या 30 वर्ष और एक वर्षीय पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहे कोमल के पिता ज्ञानचंद मौर्या 56 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


विवेक मौर्य की शादी ग्राम कोरउत थाना लोहता निवासी ज्ञानचंद मौर्या की पुत्री कोमल मौर्या से हुई थी। कोमल मौर्या रविवार को अपने पिता के साथ बाइक पर सवार होकर कोरउत स्थित मायके जा रही थीं। वह अपनी एक वर्षीय बच्ची 'छोटी' को गोद में लिए बैठी थीं। जैसे ही बाइक सवार सन्दहां चौराहे से आगे बढ़े, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार डम्पर ने उनकी बाइक को कुचल दिया।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और कोमल व उनकी बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ज्ञानचंद मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।दुर्घटना के बाद डम्पर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर एक घंटे चक्का जाम कर दिया।और पुलिस विरोधी नारे लगाए। ग्रामीणों ने दोषी चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजे की मांग की।
विज्ञापन


सूचना पर चौबेपुर पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों को उचित कार्रवाई व सहायता का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि मृतकों को पीएम के लिए और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं स्थानीय लोगों की मानें तो सन्दहां स्थित रिंगरोड चौराहे पर अंधा मोड़ है और वहां पर कोई संकेतक या ट्रैफिक नियंत्रण की व्यवस्था नहीं है, जिससे इस तरह की दुर्घटनाएं आए दिन होती रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed