फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi labour died due to Bike hit his cycle

Road Accident: वाराणसी में बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Mon, 22 Aug 2022 03:17 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 03:17 PM IST
सार

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर रविवार देर शाम तेजरफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। मंडलीय अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi labour died due to Bike hit his cycle
मौत के बाद रखा शव - फोटो : फाइल

विस्तार

वाराणसी-बाबतपुर मार्ग पर रविवार देर शाम तेजरफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। हादसे में घायल मजदूर को दीनदयाल मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


बड़ागांव थाना क्षेत्र के बाबतपुर गांव निवासी बाबुलाल यादव (45) मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। रविवार शाम काम से लौटने के दौरान सड़क क्रॉस करते वक्त बाइक सवार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है। मृतक का एक पुत्र है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed