फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi Father son and daughter died marriage is at home on 21 May

दर्दनाक हादसा: वाराणसी में पिता-पुत्र और पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, 21 मई को घर में है शादी

Wed, 17 May 2023 12:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 17 May 2023 12:27 PM IST
सार

वाराणसी के रामनगर में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में पिता-पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। तीनों बीएचयू अस्पताल से एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। कोदोपुर गांव स्थित बंधन लॉन के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Father son and daughter died  marriage is at home on  21 May
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर परिजन और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के डोमरी निवासी अविनाश प्रसाद (65) उनके पुत्र रतनदीप (24) और पुत्री ज्योति (28) की बुधवार अलसुबह सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। तीनों बीएचयू अस्पताल से एक ही बाइक से अपने घर जा रहे थे। रामनगर थाना क्षेत्र के कोदोपुर गांव स्थित बंधन लॉन के सामने बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मौके पर अविनाश प्रसाद और पुत्री ज्योति की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल रतनदीप ने फोन कर परिजनों को हादसे की सूचना दी। इधर, मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायल रतनदीप को रामनगर अस्पताल पहुंचाया। जबतक परिजन घटनास्थल और अस्पताल पहुंचते इससे पहले रतनदीप की भी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

शादी वाले घर में पसरा मातम

प्लास्टिक दाना कारोबारी अविनाश प्रसाद की बड़ी पुत्री प्रीति सोनी की शादी 21 मई को तय है। अविनाश को किडनी की बीमार है। बीती रात उनका डायलिसिस होना था। इसी कारण अविनाश अपने पुत्र और पुत्री के साथ बीएचयू अस्पताल आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: पुलिस पर पथराव और किसानों पर लाठीचार्ज का क्या है कारण, क्यों बिगड़े हालात, जानिए

Trending Videos

बुधवार अलसुबह तीनों घर जा रहे थे कि कोदोपुर गांव के सामने ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे से परिजनों में कोहराम मचा है। जिस घर में 21 मई को होने वाली शादी के लिए खुशियों का माहौल था, वहां अब चीख-पुकार मची है।

बेटी, बेटा और पति को हादसे में गंवानी महिला और बेटी प्रीति की हालत बेसुधों जैसी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed