फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi driver and khalasi injured after truck collided with parked trailor on national highway

वाराणसी में सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, चालक और खलासी घायल

Mon, 11 Apr 2022 10:07 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 11 Apr 2022 10:07 AM IST
सार

वाराणसी के मोहनसराय में नेशनल हाईवे पर खड़े ट्रेलर में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
Road accident in Varanasi driver and khalasi injured after truck collided with parked trailor on national highway
मोहनसराय चौराहे पर हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के रोहनिया क्षेत्र में सोमवार सुबह हुए एक सड़क हादसे में ट्रक के चालक और खलासी घायल हो गए। हादसा मोहनसराय चौराहे पर हुआ। घटना में ट्रक के  परखच्चे उड़ गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक और खलासी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। आशंका है कि सुबह का समय होने की वजह से झपकी आने की वजह से यह हादसा हुआ होगा।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार भिवाड़ी (राजस्थान) से रेलवे का तार लेकर कोलकाता जा रही ट्रेलर मोहनसराय चौराहे के पास खड़ी थी। सोमवार सुबह करीब 4 बजे एक ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रेलर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। ट्रक चालक मुनफेद (25) निवासी अलवर राजस्थान और खलासी तैयब (30)  गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर मे उपचार के लिए भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed