फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road accident in Varanasi Bus carrying pilgrims from Maharashtra collided with truck 13 seriously

वाराणसी में देर रात हादसा: महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस खड़े ट्रक से टकराई, 13 गंभीर रूप से घायल

Sun, 18 Dec 2022 09:47 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 18 Dec 2022 09:47 AM IST
सार

महाराष्ट्र के अहमदनगर से 45 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से गया दर्शन के बाद वाराणसी आ रहे थे। देर रात हाईवे पर लौटूबीर पुलिया के बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। हादसे में बस सवार 13 लोग घायल हो गए।  

विज्ञापन
Road accident in Varanasi Bus carrying pilgrims from Maharashtra collided with truck 13 seriously
दु्र्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में एनएच-2 पर लौटूबीर पुलिया के पास शनिवार देर रात दर्दनाक हादसा हुआ। महाराष्ट्र के श्रद्धालुओं की बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस चालक दिनेश और परिचालक दीनानाथ और 8 महिलाओं समेत 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बस के चालक को झपकी आने की वजह से हादसा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महाराष्ट्र के अहमदनगर से 45 श्रद्धालु टूरिस्ट बस से गया दर्शन के बाद वाराणसी आ रहे थे। हाईवे पर लौटूबीर पुलिया के बस सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। बस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन

चार महिलाओं का पैर बुरी तरह कुचला

8 महिलाओं समेत 13 पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। चार महिलाओं का पैर बुरी तरह कुचल गया। इसके अलावा कई यात्रियों को हल्की चोटें आईं। राहगीरों से सूचना मिलने के बाद एनएचएआई के कर्मचारी और रमना चौकी प्रभारी के साथ इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Road accident in Varanasi Bus carrying pilgrims from Maharashtra collided with truck 13 seriously
हादसे में घायल महिला को संभालते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

काफी मशक्कत बाद बस के केबिन फंसे लोगों निकालकर आननफानन एंबुलेंस से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर भिजवाया। बाकी श्रद्धालुओं को दूसरे वाहन से वाराणसी स्थित गंतव्य तक पहुंचाया गया। इंस्पेक्टर लंका बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बस शहर के ट्रेवल्स संचालक की हैं। शनिवार देर रात गया से 45 श्रद्धालुओं को लेकर वाराणसी आ रहा था। घायलों की हालत स्थिर है। 

ये हुए घायल

  1. साहेब राव काशीनाथ (62 वर्ष)
  2. शारूबाई (50 वर्ष)
  3. शारदा बाई अशोक रोहोकले (50 वर्ष)
  4. हीराबाई बाबासाहेब पटोले (55 वर्ष)
  5. जीजा भाई भाऊसाहब गौड़े (50 वर्ष)
  6. भिवसेन उमाजी कोलते (63 वर्ष)
  7. निलेश भाऊसाहेब दुधाडे (27 वर्ष)
  8. श्रीप्रकाश आत्याबा गांवडे (62 वर्ष)
  9. मंगल हनुमंत डिकले (55 वर्ष)
  10. परीगाबाई दिनकर फाटक (60 वर्ष)
  11. सुरेखा शिवाजी निर्फण (45 वर्ष)
  12. आशा बाई प्रकाश गावड़े (52 वर्ष)
  13. दीनानाथ (51 वर्ष)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed