फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in Varanasi Bike rider killed in collision with goods vehicle,

Varanasi: मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, लहरतारा पुल के पास हादसा

Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 22 Dec 2022 11:36 PM IST
सार

वाराणसी के लहरतारा पुल के समीप गुरुवार शाम मालवाहक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। 

विज्ञापन
Road Accident in Varanasi Bike rider killed in collision with goods vehicle,
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

वाराणसी के लहरतारा पुल के पास गुरुवार शाम मालवाहक वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक सीमेंट लदे वाहन को छोड़कर फरार हो गया। मंडुवाडीह पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया।  मंडुवाडीह थाना अंतर्गत शिवदासपुर निवासी विष्णु गौतम (40) मजदूरी करता था।

विज्ञापन


शाम के समय वह लहरतारा से कैंट की ओर बाइक से जा रहा था। लहरतारा पुल के पास पीछे से आए तेज रफ्तार सीमेंट लदे मालवाहक वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने घायल विष्णु को अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मां, पत्नी और तीन पुत्रियां, दो बेटे बेसुध रहे। मंडुवाडीह थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाली सीमेंट लदे वाहन को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल

पांडेयपुर-काली मंदिर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास बृहस्पतिवार की रात चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। मौके पर पहुंची लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। थाना प्रभारी के अनुसार घायल दिग्विजय चौबे के सिर में चोटें आई हैं। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए।

बाइक और ऑटो में टक्कर, पांच घायल

बिहड़ा गांव स्थित सर्विस मार्ग पर गुरुवार को बाइक और ऑटो में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग घायल हो गए। ऑटो में सवार मुकुंद लाल (55), मेहीलाल (29), गुंजा देवी (15), सुमन (40) सभी गुड़िया गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि टक्कर में बाइक सवार भदोही बसंतापुर निवासी धर्मेंद्र गौतम (31) भी घायल हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed