फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Road Accident in varanasi Another truck collided with standing truck due to dense fog one killed

Varanasi: घने कोहरे के कारण खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने मारी टक्कर, खलासी की मौत, चालक घायल

Wed, 21 Dec 2022 03:59 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 21 Dec 2022 03:59 PM IST
सार

सुबह के समय छाया घना कोहरा अब सड़क हादसों का कारण बनने लगा है। वाराणसी में बुधवार सुबह हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में खड़े ट्रक के खलासी की जान चली गई।
 

विज्ञापन
Road Accident in varanasi Another truck collided with standing truck due to dense fog one killed
दु्र्घटनाग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घने कोहरे के कारण कम दृश्यता के बीच बुधवार सुबह वाराणसी में सड़क पर खड़े एक ट्रक में तेज रफ्तार से आ रहे दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में खड़े ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को ट्रक से निकाला और अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं चालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसा फूलपुर थाना क्षेत्र में चुप्पेपुर के पास हाईवे पर हुआ। बुधवार सुबह करीब सात बजे वाराणसी से जौनपुर की तरफ जा रहे चावल लदे ट्रक के खलासी दीपक यादव (25) को शौच लगी तो चालक ने ट्रक रोक दिया। चालक सीट पर बैठा रहा जबकि दीपक शौच करने चला गया।

विज्ञापन

लोहे का रॉड शरीर में घुसा

थोड़ी देर बाद खलासी जब ट्रक पर चढ़ तो पीछे से आ रहे सीमेंट लदे ट्रक ने उसके ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। काफी तेज आवाज हुआ। हादसे में लोहे का एक रॉड खलासी दीपक के शरीर में घुस गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं दूसरे ट्रक के चालक शाहिद (36) निवासी बेरचा जिला साझापुर मध्यप्रदेश स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंस गया। उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की सहायता से घायल चालक को बाहर निकाला। पुलिस के मुताबिक, घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर खड़े ट्रक को देख नहीं पाया। मृत खलासी दीपक यादव प्रतापगढ़ जिले के किसीकरी गांव निवासी था। उसके परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।

इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया गै। वहीं दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों को जेसीबी की सहायता से सड़क किनारे कर आवागमन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed