{"_id":"62c6b4b13067fc2861343953","slug":"road-accident-in-ghazipur-two-people-died-and-nine-injured-after-auto-truck-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: ऑटो-ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो की मौत और 9 घायल, शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहा था परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: ऑटो-ट्रक की टक्कर में महिला समेत दो की मौत और 9 घायल, शादी के लिए लड़का देखकर लौट रहा था परिवार
Thu, 07 Jul 2022 03:55 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 07 Jul 2022 03:55 PM IST
सार
गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना के पास ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर खानपुर थाना क्षेत्र के सिधौना के पास ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में महिला सहित दो की मौत हो गई। घटना में नौ लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से डाक्टरों ने सभी को जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑट को कब्जे में लेकर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बिरनो थाना क्षेत्र के तियरा गांव के नंदू बांसफोर बुधवार को बेटी काजल की शादी के लिए लड़का देखने ऑटो से वाराणसी आया था। गुरुवार सुबह वापस लौटते समय सिधौना के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो सवार रामजी (40) और पन्ना देवी (35) की मौत हो गई। मंजू (3), तारा (38), नंदू (40), बिल्लू (5), पन्ना देवी, धर्मेंद्र (22), विशाल, उर्मिला (35), चंपा (35), हरिश्चंद्र उर्फ गांधी (40) घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सैदपुर लाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन