फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rights and duties to be told to the newly elected village heads

नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों को बताए अधिकार और कर्तव्य

Sun, 18 Jul 2021 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Rights and duties to be told to the newly elected village heads
सेवापुरी/हरहुआ। मॉडल ब्लॉक सेवापुरी के प्राथमिक विद्यालय हाथी प्रथम, अमीनी व भीषमपुर पंचायत भवन, आराजी लाइन के कंपोजिट विद्यालय जंसा के प्रांगण में शनिवार को राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान योजना के तहत ग्राम प्रधानों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। इसमें प्रधानों को कर्तव्य और अधिकार बताए गए।
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत सेवापुरी के सभी 87 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को चार सेंटरों में बांटकर प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान गांवों में साफ-सफाई, कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता, टीकाकरण आदि में सहयोग के लिए तैयार रहने को कहा गया। प्रशिक्षण में एडीओ पंचायत रमेश चंद्र दुबे, ग्राम विकास अधिकारी कन्हैया लाल व शाहिद खान आदि मौजूद थे। इस अवसर पर सेवापुरी प्रधान संघ के अध्यक्ष राकेश सिंह, सुजीत कुमार सिंह, राम शिरोमण, छब्बू यादव, उदय प्रताप सिंह, अखिलेश कुमार समेत कई ग्राम प्रधान उपस्थित रहे। हरहुआ पंचायत भवन पर सचिव अभिलाष कुमार के देखरेख में हुए प्रशिक्षण में प्रधान संघ अध्यक्ष लालमन यादव मानदेय संबंधी मांग उठाई।
विज्ञापन

मुर्दहा पंचायत भवन में प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे एडीओ सहकारिता अवधेश सिंह ने ग्राम प्रधानों को ग्राम पंचायतों के विभिन्न खातों के संचालन में सावधानियों के बारे मे बताया। प्रभारी एडीओ पंचायत महेंद्र प्रताप सिंह ने अहिरौली पंचायत भवन में योजनाओं के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed