फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   rift in village of varanasi over rumor of hoisting Pakistani flag police interrogated people

वाराणसी: पाकिस्तानी झंडे फहराने की अफवाह पर गांव में तल्खी, पुलिस ने लोगों से की पूछताछ

Wed, 20 Oct 2021 12:50 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 20 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

वाराणसी के कतवारूपुर गांव में बिजली के पोल पाकिस्तानी झंडा फहराने की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोल से झंडे को उतारा।  हिंदूवादी नेताओं ने घटना के बाबत आक्रोश जताया है।  
 

विज्ञापन
rift in village of varanasi over rumor of hoisting Pakistani flag police interrogated people
पुलिस ने झंडा को उतार कर कब्जे में लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र के कतवारूपुर में मंगलवार की देर शाम पाकिस्तानी झंडा बिजली के पोल पर फहराने की सूचना पर पुलिस हलाकान रही।  सूचना पाकर रात में मौके पर पहुंची पुलिस ने झंडा को उतरवाते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस ने ग्रामीणों को स्पष्ट किया कि यह झंडा पाकिस्तानी नहीं है। वहीं माहौल को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


हिंदूवादी नेताओं ने घटना के बाबत आक्रोश जताया है।  कतवारूपुर के एक बस्ती में देर शाम भीखमपुर निवासी अजय सिंह, मोहन सेठ और प्रभाकर सिंह गोराई गांव की ओर जा रहे थे। उसी समय दस से 12 की संख्या में युवक झंडा लेकर पहुंचे और 20 फीट ऊंचे विद्युत पोल पर फहरा दिए। पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने भी आरोप है।
विज्ञापन


यह देखते ही मोहन और अजय ने तत्काल इसकी सूचना जंसा पुलिस को दी। तब तक गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए और इस घटना का विरोध करने लगे। माहौल बिगड़ने की सूचना पर दरोगा अलगू यादव दो सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और झंडा को उतार कर कब्जे में लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

बस्ती में मौजूद एक व्यक्ति से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस को उसने बताया कि यह झंडा पीर बाबा का है, जिसे बस्ती का दस साल के एक बच्चे ने टांगा था। जबकि स्थानीय लोगों के अनुसार दस साल का लड़का पोल पर नहीं पहुंच सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अमित वर्मा ने बताया कि झंडा किसी मजार पर लगने वाला झंडा बताया जा रहा है। पुलिस इसकी तस्दीक करा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed