{"_id":"6120062c8ebc3e79d53b2c4d","slug":"retired-officer-of-ntpc-was-murdered-for-property-varanasi-news-vns6070684104","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति के लिए हुई थी एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति के लिए हुई थी एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र स्थित बुद्ध विहार कालोनी निवासी एनटीपीसी के रिटायर्ड अधिकारी मार्तंड शाही की हत्या संपत्ति हथियाने के लिए की गई थी। इस मामले में नामजद आरोपियों से कैंट पुलिस ने पूछताछ के दौरान अहम जानकारियां जुटाईं हैं।
आरोपियों ने एनटीपीसी के पूर्व अधिकारी के छावनी स्थित मकान को कब्जा किया और साजिश के तहत कानपुर के नौबस्ता थाना इलाके में ले जाकर हत्या कर दी। कैंट पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि पहले मेल जोल बढ़ाया गया और फिर पूरे योजनाबद्ध तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। गाजियाबाद में नौकरी करने वाले बेटे अमित शाही ने कैंट थाने में पिता मार्तंड शाही को अगवा कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। नामजद आरोपियों में गाजीपुर के करीमुद्दीनपुर के असवार निवासी राजेश कुमार चौहान (वर्तमान में ककरमत्ता के जानकीनगर अपार्टमेंट का निवासी), उसकी पत्नी कंचन, गोरखपुर के चिलुआताल के सेमरा निवासी बृजेश यादव, रमेश यादव, नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर निवासी सुबोध कुमार द्विवेदी, जौनपुर के पोखरा निवासी दिनेश कुमार सिंह, भोजूबीर निवासी निगमेंद्र कुमार सिसौदिया, शिवपुर के भरलाई निवासी राजेश कुमार शामिल है। कैंट पुलिस चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।