{"_id":"5fddd7ae8ebc3e3eb808bac6","slug":"retired-military-man-firing-in-dispute-with-neighbor-police-detained-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: पड़ोसी से विवाद में रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग की, पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: पड़ोसी से विवाद में रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग की, पुलिस ने हिरासत में लिया
Sat, 19 Dec 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 19 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
बरामद खोखा।
- फोटो : अमर उजाला।
वाराणसी के भुल्लनपुर क्षेत्र की बद्री नगर कॉलोनी में शनिवार की दोपहर पड़ोसी से विवाद के बाद रिटायर्ड फौजी ने फायरिंग कर सनसनी फैला दी। स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने रिटायर्ड फौजी को उसके लाइसेंसी असलहे के साथ हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस घटना के संबंध में रिटायर्ड फौजी और उसके पड़ोसी से पूछताछ कर रही है। मंडुवाडीह इंस्पेक्टर ने बताया कि फायरिंग करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही उसके असलहे का लाइसेंस भी निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन