फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Retired engineer filed a case against son and daughter-in-law

Varanasi News: रिटायर्ड इंजीनियर ने बेटे-बहू के खिलाफ दर्ज कराया केस, जान का खतरा बताया

Wed, 24 Apr 2024 04:19 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Wed, 24 Apr 2024 04:19 PM IST
सार

वाराणसी में बीएलडब्ल्यू से रिटायर्ड एक इंजीनियर ने अपने बेटे- बहू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि दोनों उनको घर में ही नहीं घुसने दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Retired engineer filed a case against son and daughter-in-law
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

वाराणसी जिले के बजरडीहा निवासी बीएलडब्ल्यू से रिटायर्ड इंजीनियर सुरेंद्र बहादुर सिंह ने भेलूपुर थाने में अपने बेटे अजय कुमार सिंह और बहू नीलिमा सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि सुरेंद्र बहादुर को उनका बेटा और बहू उनके घर में ही नहीं घुसने दे रहे हैं। 

विज्ञापन


बुजुर्ग सुरेंद्र बहादुर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके दो बेटों में छोटा अजय कुछ नहीं करता है। अजय की पत्नी नीलिमा आंगनवाड़ी में काम करती है। उनके द्वारा निर्मित मकान में बेटे- बहू ने कब्जा कर लिया है। दोनों ने उनका बिजली-पानी का कनेक्शन कटवा दिया। 
विज्ञापन


सुरेंद्र बहादुर ने अपने बेटे-बहू से अपनी जान को खतरा बताया है। कहा कि उनका बेटा दो बार जेल जा चुका है। बेटे-बहू को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed