फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Respect to doctors: Ayush minister honored doctors in Amar Ujala Samarpan and Samman program

Amar Ujala Exclusive: अमर उजाला समर्पण और सम्मान कार्यक्रम में आयुष मंत्री ने किया चिकित्सकों को सम्मानित

Tue, 14 Feb 2023 11:44 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 14 Feb 2023 11:44 AM IST
सार

चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सोमवार को अमर उजाला समर्पण और सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने देश में प्राचीन चिकित्सा पद्धति की महत्ता की चर्चा की और कहा कि  यह हमारी सनातन परंपराओं, संस्कृति से जुड़ी हुई है। कोरोना काल में जब महामारी ने करोड़ों जिंदगियां छीन लिया तो उस समय भारत के लोग आयुष का काढ़ा पीकर अपने प्राणों की रक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन
Respect to doctors: Ayush minister honored doctors in Amar Ujala Samarpan and Samman program
अमर उजाला समर्पण और सम्मान कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चिकित्सकीय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को सोमवार को अमर उजाला समर्पण और सम्मान से नवाजा गया। छावनी स्थित होटल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने डॉक्टरों को सम्मानित कर समाज में उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में आयुष ने अपनी पहचान बनाई। उस समय पूरी दुनिया में न तो दवाएं थी और न ही कोरोना का कोई टीका था। ऐसे में  प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धतियों की अहमियत समझ में आई। इससे दुनिया में भारत का मान बढ़ा है। इस विषम परिस्थिति में डॉक्टरों ने देवदूत की भूमिका निभाई।

विज्ञापन

मुख्य अतिथि राज्यमंत्री दया शंकर मिश्र दयालु ने देश में प्राचीन चिकित्सा पद्धति की महत्ता की चर्चा की और कहा कि  यह हमारी सनातन परंपराओं, संस्कृति से जुड़ी हुई है। कोरोना काल में जब महामारी ने करोड़ों जिंदगियां छीन लिया तो उस समय भारत के लोग आयुष का काढ़ा पीकर अपने प्राणों की रक्षा कर रहे थे। गिलोय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है, यह साबित हुआ। काली मिर्च, दालचीनी का महत्व बढ़ा है। इसी समय लोगों ने जाना कि घर का किचन सामान्य नहीं बल्कि आधा चिकित्सालय है। इस दौरान राज्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी गौरव राठी, मनीष शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन


हल्दी-दूध पीने लगे लोग, 14200 करोड़ का भारत में निर्यात
आयुष राज्यमंत्री ने हल्दी-दूध  के महत्व की चर्चा की और कभी दादी, नानी की ओर से हल्दी का दूध पिलाने पर लोग हिचकते थे, लेकिन कोरोना काल की ही देन है कि हल्दी-दूध पीने वाले लोगों की संख्या बढ़ गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने आयुष मंत्रालय का गठन किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भी इसको आगे बढ़ाया।  गोवा में आयोजित विश्व आयुर्वेद कांफ्रेंस में दुनिया के 35  देशों के आयुर्वेद विशेषज्ञ शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Respect to doctors: Ayush minister honored doctors in Amar Ujala Samarpan and Samman program
आयुष मंत्री ने किया चिकित्सकों को सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

योग, मोटे अनाज को दुनिया दे रही मान्यता
राज्यमंत्री ने कहा कि योग और मोटे अनाज को पूरी दुनिया मान्यता दे रही है। योग को पीएम ने संकल्प लिया तो विश्व योग दिवस पूरी दुनिया में मनाया जा रहा है। वर्ष 2023 को विश्व मिलेट वर्ष यानी मोटे अनाज को बढ़ावा देने का वर्ष घोषित किया गया है। काशी समेत यूपी के पांच शहरों में मोटे अनाज का मेला लगा था, जहां लोगों को इसके लाभ बताए गए। अब स्थिति यह है कि मोटे अनाजों को दुनिया ने मान्यता देना शुरू कर दिया है। यह बड़ी उपलब्धि है। भारत की हर विद्या का दुनिया सम्मान करती है। 

युवा कलाकारों ने यादगार बनाई शाम
सम्मान समारोह में युवा कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से शाम को यादगार बनाई और लोगों का दिल जीत लिया। अंगद शर्मा ने जहां भीष्म पितामह की भूमिका का वर्णन किया। कॉमेडियन अभय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह समेत अन्य नेताओं की आवाज में मिमिक्री कर सभी को गुदगुदाया। 

Respect to doctors: Ayush minister honored doctors in Amar Ujala Samarpan and Samman program
दयाशंकर मिश्र दयालु - फोटो : अमर उजाला
इन चिकित्सकों को मिला समर्पण सम्मान
डॉ. दीपक राय, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल
डॉ. उमंग सिंघल, सामान्य एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल
 डॉ. शशिशेखर सिंह, न्यूरो एवं स्पाईन सर्जन,सिग्नस लक्ष्मी हॉस्पिटल
डॉ.डीएन सिंह, पीडियाट्रिक सर्जन, हेरिटेज हॉस्पिटल
डॉ.केपी जायसवाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ, जीवन ज्योति हॉस्पिटल एंड फ्रैक्चर सेंटर
डॉ. अश्विनी कुमार टंडन, डायबिटीज एंड हार्ट स्पेशलिस्ट, जमुना सेवा सदन एंड रिसर्च सेंटर
डॉ. मिनहाज हुसनै, नवजात शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ, मिनहाज चाइल्ड नर्सिंग केयर 
डॉ. सौमित्र अग्रवाल, जनरल फिजिशियन, ओरियाना हॉस्पिटल 
डॉ. अभिनव कटियार, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, सनराइज मल्टीस्पेशियालिटी हॉस्पिटल
डॉ. अमित जायसवाल, ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन, आर्थोमेक्स हॉस्पिटल 
डॉ. अविनाश चंद्र सिंह, मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, अग्रिम हॉस्पिटल
डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, नाक, कान एवं गला रोग विशेषज्ञ, सत्कृति हॉस्पिटल
डॉ.एसके जायसवाल, पेन मैनेजमेंट स्पेशलिस्ट,  एंडवास्ड न्यूरो स्पाइन पेन मैनेजमेंट सेंटर 
डॉ.अनुपम तिवारी, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, पीएन सर्जिकल नसिंग होम एंड लैप्रोस्कोपिक सेंटर 
डॉ. नितिन अग्रवाल, गुर्दा रोग विशेषज्ञ, श्रीबालाजी किडनी सेंटर
डॉ. अमित कुमार, मूत्र रोग विशेषज्ञ, ओमकार यूरोलॉजी सेंटर 
डॉ. नवीन सिंह, इमरजेंसी फिजिशियन, शुभम हॉस्पिटल 
डॉ. बीके चौरसिया, किडनी एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ(आयुर्वेद ),बीके आरोग्यम एंड रिसर्च प्रा.लि.
डॉ. एके कौशिक, जनरल एवं लैप्रोस्कोपिक सर्जन, पापुलर हॉस्पिटल 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed