फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Resolve the complaints of councilors on time

Varanasi News: पार्षदों की शिकायतों का समय से कराएं समाधान

Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Resolve the complaints of councilors on time
मेयर अशोक कुमार तिवारी ने सोमवार को जलकल परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि क्षेत्र के पार्षदों की ओर से जो भी शिकायतेंं दर्ज कराई जाएं, उनका समय से समाधान करें और पार्षद से शिकायत के बाबत फीडबैक लें। हर हाल में जनता को पानी मिले और उनकी सीवर की समस्या दूर कराएं। अधिकारियों से कहा कि नगर में सुचारू रूप से जनता को शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो। सीवर समस्या का निदान समय से कराएं। समस्या का समाधान त्वरित गति से न होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने नियंत्रण कक्ष के शिकायती रजिस्टर को देखा। वहां दर्ज शिकायतकर्ताओं के मोबाइल नंबर पर फोन कर मेयर ने पूछा कि आपने सीवर और पेयजल की समस्या दर्ज कराई थी। उसका समाधान हो गया। इस दौरान शिकायतकर्ता ने कहा कि हां समस्या का समाधान हो गया है। इसके बाद क्षेत्र के पार्षदों ने मेयर से कहा कि सीवर और पेयजल की समस्या गंभीर है। ऐसी स्थिति मेंं यदि जनता की समस्याओं का समाधान समय से नहीं हुआ तो स्थिति गंभीर हो जाएगी। इस दौरान रघुवेंद्र कुमार, ओपी सिंह, दिनेश कुमार त्रिपाठी, मदन मोहन दुबे, श्याम आसरे मौर्य, अशोक सेठ, पुन्नूलाल बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed