फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Republic Day Jai Constitution Jai Hindustan indian flag hoisted Ghats of Kashi Students saluted

Republic Day : गणतंत्र का पर्व.. जय संविधान.. जय हिंदुस्तान.., काशी के घाट पर फहरा तिरंगा; बटुकों ने दी सलामी

Sun, 26 Jan 2025 12:39 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 Jan 2025 12:39 PM IST
सार

गणतंत्र का पर्व.. जय संविधान.. जय हिंदुस्तान.. के गगन भेदी उद्घोष के साथ धर्म नगरी काशी में गणतंत्र दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरी आन-बान-शान के साथ गंगा किनारे भी लहराया। 

विज्ञापन
Republic Day Jai Constitution Jai Hindustan indian flag hoisted Ghats of Kashi Students saluted
काशी के घाट पर फहराया तिरंगा, बोले- जय हिन्द। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Republic Day 2025 : भारतीय विरासत के गर्व 76वें गणतंत्र के बेमिसाल सफर के अवसर पर सिंधिया घाट पर जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा', 'मर्यादा है इस देश की पहचान है गंगा' आदि गीतों की गूंज रही। वहीं, भारत माता की जय, जय हिंद , वंदे मातरम व आजादी के तराने गूंजे। 

विज्ञापन




भारत की आन, बान और शान गंगा के निर्मलीकरण का आवाह्न करते हुए नमामि गंगे और महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर मां गंगा की आरती उतारी। राष्ट्रगान के पश्चात नागरिकों के साथ भारतवर्ष को विकसित भारत की ओर ले जाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


इसके बाद मां भारती के जयकारों के बीच हाथों में तिरंगा लहराते बटुकों ने 'भारत मेरी जान है, भारत मेरी शान है, भारत मेरा अभिमान है' व 'सबका साथ हो - गंगा साफ हो', 'हम सभी ने ठाना है गंगा को स्वच्छ बनाना है ' आदि नारे बुलंद किए। इस दौरान बलिदानियों के व्यक्तित्व और कृतित्व का स्मरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि इन 75 वर्षों में सभी के सामूहिक प्रयासों की मदद से भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ा है। हमारे युवाओं ने नई सोच और नवाचारों के दम पर देश को आगे बढ़ाया है।

शिक्षा से लेकर रक्षा तक और खेल से लेकर अंतरिक्ष तक, महिलाएं हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। हमारे किसान, मजदूर, एमएसएमई क्षेत्र, छोटे-बड़े व्यापारी, हर व्यक्ति देश की प्रगति में भागीदार बन रहा है।


इन सामूहिक प्रयासों के परिणामस्वरूप, भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है और जल्द ही तीसरा स्थान हासिल करने वाला है। आयोजन में प्रमुख रूप से महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के प्रभारी सुनील श्रीवास्तव, आचार्य पं राकेश मिश्रा, दीपक श्रीवास्तव व सैकड़ो की संख्या में वेद अध्ययन कर रहे बटुक शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed