{"_id":"659d3e48d1e54afe97034092","slug":"republic-day-2024-parcel-booking-ban-in-new-delhi-trains-from-23rd-to-26th-january-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट: नई दिल्ली की ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक बंद रहेगी पार्सल सेवा, बुकिंग पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट: नई दिल्ली की ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक बंद रहेगी पार्सल सेवा, बुकिंग पर रोक
Tue, 09 Jan 2024 06:08 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 09 Jan 2024 06:08 PM IST
सार
गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुरक्षा के मद्देनजर 23 से 26 जनवरी तक दिल्ली की ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर रोक लगाई गई है। वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट समेत अन्य ट्रेनों में पार्सल बुकिंग पर अस्थाई प्रतिबंध है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर रोक लगा दी गई है। दिल्ली क्षेत्र (यानी नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली सराय रोहिल्ला और आदर्श नगर दिल्ली) में सभी प्रकार के पार्सल लेनदेन (लीज्ड एसएलआर, वीपी और डिमांड वीपीएस सहित) पर अस्थाई रोक रहेगी।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के सीपीआरओ दीपक कुमार ने बताया कि पार्सल गोदाम और प्लेटफॉर्म पार्सल पैकेज, पैकिंग से मुक्त रहेंगे। सिर्फ यात्री कोच में व्यक्तिगत सामान की अनुमति रहेगी।
विज्ञापन
वाराणसी से नई दिल्ली जाने वाली शिवगंगा, काशी विश्वनाथ, बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट समेत अन्य ट्रेनों में 23 से 26 जनवरी तक पार्सल बुकिंग पर अस्थाई प्रतिबंध है।
विज्ञापन