फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Representatives of Japan Russia gather in IIA exhibition industrial development get boost

UP : IIA की प्रदर्शनी में जुटेंगे जापान, रूस समेत 25 देशों के प्रतिनिधि, औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

Thu, 30 Jan 2025 07:30 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 30 Jan 2025 07:30 PM IST
सार

नई दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में भाग लेने वाले उद्यमियों को केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत 60 से 100 प्रतिशत तक की राशि वापस मिलेगी।

विज्ञापन
Representatives of Japan Russia gather in IIA exhibition industrial development get boost
विनायक प्लाजा में बैठक करते उद्योग से जुड़े लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औद्योगिक विकास और नवाचार को गति देने को नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 19 से 21 मार्च तक औद्योगिक प्रदर्शनी बिल्ड भारत एक्स्पो-2025 का आयोजन किया जा रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से आयोजित औद्योगिक प्रदर्शनी में 350 स्टाल में 175 से अधिक स्टाल बुक हो गए।

विज्ञापन


एक्स्पो में जापान, रूस, दक्षिण कोरिया, वियतनाम, थाईलैंड और मलेशिया समेत 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे।

गुरुवार को विनायक प्लाजा मलदहिया में हुई आईआईए की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी ने कहा कि एक्स्पो में सूक्ष्म और लघु उद्यमियों को स्टाल के किराए से लेकर माल लाने और ले जाने के भाड़े तक में राहत मिलेगी।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में लगभग 350 स्टालों पर औद्योगिक उत्पादों व अन्य क्षेत्रों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की जाएगी, जिसमें ग्रीन एंड क्लीन एनर्जी, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण, बिल्डिंग और कंस्ट्रक्शन मटेरियल इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में लिए गए निर्णय

यह एक्सपो भारतीय एमएसएमई व वैश्विक प्रतिभागियों के लिए एक बेहतरीन नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म के रूप में काम करेगा। इस एक्सपो में नए उत्पादों, प्रौद्योगिकियों व सेवाओं का शुभारंभ होगा, जो भारत की औद्योगिक और तकनीकी प्रगति को रेखांकित करेगा।

आईआईए के राष्ट्रीय सचिव राजेश भाटिया ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय भारत सरकार द्वारा समर्थित औद्योगिक प्रदर्शनी है, जो सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए स्टॉल शुल्क की 80 से 100 प्रतिशत तक प्रतिपूर्ति प्रदान करेगा।

साथ ही ओडीओपी और एमडीए योजनाओं के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ,खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार और यूपीनेडा आदि सेबी समर्थन प्राप्त है। इस एक्सपो में असम सहित अन्य पूर्वोत्तर राज्यों को भी भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।

बाजारों और उत्पादों का भी होगा विस्तार

बिल्ड भारत एक्सपो 2025 के पूर्वांचल के कन्वीनर दीपक बजाज ने बताया कि इस प्रदर्शनी में उद्योग विकास, नवाचार, स्थिरता और प्रौद्योगिकी अपनाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए सेमिनार, पैनल चर्चा व बीटूबी इंटरेक्शन आयोजित किए जाएंगे। 

आईआईए वाराणसी के डिवीजनल चेयरमैन अनुपम देवा ने कहा कि 25 देशों के प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे। इससे अंतरराष्ट्रीय व्यापार और सहयोग के अवसर पैदा होंगे, उद्योग जगत के लीडरों, नीति निर्माताओं उद्यमियों सहित 15000 से अधिक घरेलू बिजनेस विजिटरों की मौजूदगी इस प्रदर्शनी में प्रदर्शकों को अपने बाजारों और उत्पादों को विस्तार करने के लिए पर्याप्त अवसर प्रदान करेगी। 

बैठक में शिव प्रशांत अग्रवाल, मनीष कटारिया, नीरज पारिख, गौरव गुप्ता, राहुल मेहता, यूआर सिंह, राजकुमार शर्मा, पंकज अग्रवाल, अनुज डीडवानिया, अजय जायसवाल, अंजनी कुमार सिंह, उमंग गुप्ता, बृजेश केसरी आदि आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed