{"_id":"605e228c707b8d23c94d2aa8","slug":"relief-manduwadih-new-delhi-will-run-from-30-manduwadih-patna-special-will-be-operational-from-31-march","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"होली पर इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिलेगी राहत, दिल्ली से वाराणसी और पटना के लिए स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को मिलेगी राहत, दिल्ली से वाराणसी और पटना के लिए स्पेशल ट्रेन
Sat, 27 Mar 2021 02:19 PM IST
हरि User
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Sat, 27 Mar 2021 02:19 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
होली त्योहार को देखते हुए रेलवे ने वाराणसी से पटना और वाराणसी से नई दिल्ली आने व जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत दी है। पूर्वोत्तर रेलवे की ओर से 05125/05126 मंडुवाडीह-पटना स्पेशल ट्रेन व 05127/05128 मंडुवाडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 05127 मंडुवाडीह-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन 30 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन मंडुवाडीह से दोपहर 1.30 बजे खुलेगी और सेवापुरी, परसीपुर, भदोही, जंघई, प्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, बरेली, मुरादाबाद, हापुड़ से होते हुए सुबह 5.40 बजे नई दिल्ली स्टेशन पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05128 नई दिल्ली-मंडुवाडीह नई दिल्ली से सुबह 11.35 बजे खुलेगी और दूसरे दिन भोर में 4.50 बजे मंडुवाडीह पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Trending Videos
05125 मंडुवाडीह-पटना स्पेशल ट्रेन 31 मार्च से 30 अप्रैल तक प्रतिदिन मंडुवाडीह से सुबह 6.20 बजे खुलेगी और कैंट, पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन, दिलदार नगर, बक्सर होते हुए सुबह 11 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05126 पटना-मंडुवाडीह ट्रेन पटना से शाम 5.20 बजे खुलेगी और रात में 10.15 बजे मंडुवाडीह स्टेशन पहुंचेगी। कुल 14 कोच रहेंगे।