फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   reliance jio doesnot fullfil his promise in varanasi,mayor angry

रिलायंस जिओ ने वाराणसी में नहीं निभाया अपना वादा, मेयर ने जतायी नाराजगी

Fri, 19 May 2017 05:24 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 19 May 2017 05:24 PM IST
विज्ञापन
reliance jio doesnot fullfil his promise in varanasi,mayor angry
Jio
पूरे देश भर में दूरसंचार और इंटरनेट सेवाओं में क्रांती लाने वाला रिलायंस जिओ पर वाराणसी के मेयर रामगोपाल मोहले खासे नाराज हैं। इस नाराजगी का कारण रिलायंस जिओ द्वारा किया गया वादा है जो अब तक वाराणसी में मुक्कमल नहीं हो सका है।
विज्ञापन


रिलायंस  जियो की भूमिगत केबिल बिछाने के एवज में रिलायंस को तीन पार्कों को सुंदर बनाने एवं उनकी मरम्मत का काम सीएसआर के तहत कराया जाना था। आनंद पार्क, शहीद उद्यान और कंपनी बाग को सुंदर बनाने का काम पिछले साल अगस्त में ही शुरू हुआ था।
विज्ञापन


मगर अब तक काम पूरा नहीं होने पर मेयर ने नाराजगी जताई है। उन्होंने नगर आयुक्त क्रांती को निर्देश दिए हैं कि कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक कर सुनिश्चित करें कि कब तक काम पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इकोग्रीन कंपनी करसड़ा में बनाएगी 
शहरवासियों को कूड़े-कचरे की समस्या से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने फिर पहल की है। करसड़ा प्लांट पर अब कूड़े से बिजली और खाद बनाई जाएगी। इसके लिए चीन की कंपनी इकोग्रीन से नगर निगम का करार लगभग फाइनल हो चुका है। इसी सप्ताह टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर प्लांट पर काम की शुरुआत होगी। साथ ही करसड़ा प्लांट को अपग्रेड भी किया जाएगा। 


600  मीट्रिक टन क्षमता वाला करसड़ा प्लांट पिछले साल दिसंबर में चालू किया गया था। इससे पहले शहर का करीब साढ़े पांच सौ मीट्रिक टन रोजाना निकलने वाला कूड़ा रमना डंपिंग ग्राउंड में गिराया जाता था। प्लांट पर कचरे का निस्तारण तो शुरू हो गया था मगर उससे खाद और बिजली बनाने का काम शुरू नहीं हो सका था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed