फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Refugee turns out to be Afghan, released by police on third day after questioning

Varanasi News: रिफ्यूजी निकला अफगानी, पूछताछ के बाद तीसरे दिन पुलिस ने छोड़ा

Tue, 02 Dec 2025 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Refugee turns out to be Afghan, released by police on third day after questioning
मिर्जामुराद। थाना क्षेत्र के कछवा रोड अंडरपास से पकड़े गए अफगानी पीर बादशाह से तीन दिन तक पूछताछ के बाद सोमवार को छोड़ दिया गया। एटीएस, आईबी और अन्य एजेंसियों को पता चला कि वह यूएनएचसीआर की ओर से पंजीकृत शरणार्थी (रिफ्यूजी) है, जो वर्तमान में महाराष्ट्र के नागपुर के सेनापति नगर, दिघोरि यूमरेड रोड में रहता है। उसके पास से मिले दस्तावेज का एटीएस ने सत्यापन किया। शरणार्थी पीर बादशाह के पास से बरामद सभी दस्तावेज वैध बताए गए। शनिवार रात हाईवे से सटे सर्विस लेन पर बाइक के साथ अफगानी नागरिक पीर बादशाह को मिर्जामुराद पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा था। डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि आपराधिक या संदिग्ध गतिविधि नहीं पाई गई है। बेटे हनीफ से मोबाइल पर बातचीत की गई है। महाराष्ट्र खुफिया एजेंसी से नाम पता तस्दीक करने के बाद उसे छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article