{"_id":"5e3664368ebc3e4b2e5e2b12","slug":"reconstruction-stone-pelting-and-highway-jam-between-two-villages-in-ghazipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में दो गांवों के बीच फिर से शुरू हो गया गुरिल्ला वॉर, पथराव होने से राजमार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में दो गांवों के बीच फिर से शुरू हो गया गुरिल्ला वॉर, पथराव होने से राजमार्ग जाम
Sun, 02 Feb 2020 11:30 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:30 AM IST
विज्ञापन
लाठी डंडे से लैस प्रदर्शनकारी
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर सुहवल थाना अंतर्गत सरैया और कासिमपुर के ग्रामीणों के बीच पुन: मारपीट व पथराव शुरू हो गया है। माहौल बिगड़ाते ही दोनों गांव के लोग एक-दूसरे पर जमकर पथराव शुरू कर दिए। इससे राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दोनों गांव के ग्रामीणों के आमने-सामने आते ही एक बार फिर तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन
हालत यह है कि पीएसी व पुलिस की मौजूदगी के बावजूद ग्रामीण सोमवार को एक दूसरे पर पथराव करने लगे। ग्रामीणों के आमने-सामने होते ही पीएसी व पुलिस ने पहले महौल को शांत करने का प्रयास किया, लेकिन माहौल बिगड़ते देख पीछे हट गए। जिला मुख्यालय को घटना की सूचना दे दी गई है। एसपी ने कई थानों की फोर्स को मौके पर जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन