फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Recognition for Women Empowerment Diksha Presents Yashomani and Karmveer Awards Guests Praise Commendable Work

महिला सशक्तीकरण को मिला सम्मान: 'दीक्षा' ने यशोमणि और कर्मवीर पुरस्कार बांटे, अतिथि बोले- सराहनीय कार्य

Sun, 20 Sep 2026 05:26 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 20 Sep 2026 05:26 PM IST
सार

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के नौवें स्थापना दिवस पर पराड़कर भवन में यशोमणि और कर्मवीर सम्मान समारोह हुआ। संस्थान की ओर से महिला सशक्तीकरण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने संस्थान के कार्यों की सराहना की। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्हें खूब सराहा गया।

विज्ञापन
Recognition for Women Empowerment Diksha Presents Yashomani and Karmveer Awards Guests Praise Commendable Work
दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने मनाया स्थापना दिवस। - फोटो : संवाद

विस्तार

दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान के नौवें स्थापना दिवस के अवसर पर मैदागिन स्थित पराड़कर भवन में यशोमणि एवं कर्मवीर सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन और गणेश वंदना के साथ किया। समारोह में संस्थान की ओर से महिला सशक्तीकरण, प्रशिक्षण और सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लक्ष्मी मेडिकल के डायरेक्टर और भाजपा काशी क्षेत्र के चिकित्सा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक अशोक राय रहे। इसके स भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के इंजीनियरिंग सर्विसेज से सेवानिवृत्त सुनील सिंह, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, चिकित्सा अधिकारी एवं एंद्री अस्पताल की प्रबंधक डॉ. आशा दुबे, उद्योगपति दिनेश गर्ग, एसबीआई काशी विद्यापीठ शाखा के बैंक मैनेजर विनय त्रिपाठी, पूर्व मैनेजर संजय गंगल, एसबीआई चौक शाखा के मैनेजर नीरज पाठक और प्रिंस सिंह अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

विज्ञापन

समारोह के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आद्या अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, आरूषी गुप्ता, आनंदिता गुप्ता, आरोही गुप्ता, कृति वर्मा, दीक्षा शुक्ला, श्लोक वाचक, रामश्री दीक्षित और ख्याति गुप्ता ने समूह नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया।

महिला सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करने वाली गीता देवी, रिदा नूर, हुस्ना बानो, निधि कुमारी, सुकन्या गुप्ता, रितिका कुमारी, खुशी सिंह और स्वाती सिंह को सिलाई मशीन एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। संस्थान की ओर से छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली निशा भारती और अलबीना को भी सम्मानित किया गया। समर कैंप में भाग लेने वाली अलका कुमारी, खुशी राजभर, आलमीन खानम, मनतशा, माही, दीजिका, नेहा रावत, रजिया सुल्तान, शाजिया, मालती, नंदनी, पूजा कुमारी, मीनू जायसवाल, गौरी गुप्ता, खुशबू सोनकर, शिवानी चौरसिया, अर्पिता जायसवाल और याशिका को भी सम्मान मिला।

विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर का छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने वाली वैष्णवी विश्वकर्मा, माया मार्या, सना बानो, रोशनी मौर्या, गीता सोनकर, पूजा विश्वकर्मा और शालू को भी सम्मानित किया गया। संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास लगातार जारी है।

समारोह में व्यापारी राजेंद्र धानुका, समाजसेवी एवं शिव बरात समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह, व्यापारी संजय अग्रवाल, राजन दुबे, पिंटू भैया, समाजसेवी नित्यानंद तिवारी, सुनील उपाध्याय, प्रेम सिंह और शोभा देवी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। संचालन वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कमलेश तिवारी ने किया। संस्था की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला और दीपू शुक्ला ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन

नृत्य योग कला अकादमी एवं चैतन्य योग सेवा संस्थान की ओर से आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य और योग की आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में प्रशिक्षिका सलोनी गुप्ता के निर्देशन में बच्चों ने विभिन्न नृत्य प्रस्तुतियां दीं। आद्या अग्रवाल, आन्या अग्रवाल, आरुषि गुप्ता, आनंदिता गुप्ता और आरोही गुप्ता ने समूह नृत्य के रूप में गणेश वंदना प्रस्तुत की।

स्वागत गीत पर आरुषि गुप्ता, आद्या अग्रवाल और आन्या अग्रवाल ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया। कृति वर्मा ने एकल कथक प्रस्तुति दी, जबकि आद्या अग्रवाल एवं आन्या अग्रवाल ने युगल नृत्य से मन मोहा। रामश्री दीक्षित और ख्याति गुप्ता ने श्लोक वाचन किया।

योग प्रस्तुतियों में प्रशिक्षक आशीष टंडन जी के निर्देशन में प्रतिभागियों ने योग की विभिन्न विधाओं का प्रदर्शन किया। स्वयं बोस ने दीप योग, आरुषि एवं शिवांशी ने युगल योग और श्रीजिता चटर्जी ने एकल योग की प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम में नृत्य निर्देशन एवं प्रशिक्षण के लिए सलोनी गुप्ता तथा योग निर्देशन एवं प्रशिक्षण के लिए आशीष टंडन जी का विशेष योगदान रहा। नृत्य और योग की प्रस्तुतियों के माध्यम से प्रतिभागियों ने कला, अनुशासन और भारतीय परंपरा का सुंदर संगम प्रस्तुत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed