फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   real brothers slit throat of powerloom mechanic in varanasi because of this incident was executed

Varanasi: सगे भाइयों ने ही गला रेत कर की थी पावरलूम मैकेनिक की हत्या, इस कारण दिया वारदात को अंजाम

Mon, 10 Apr 2023 11:17 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 11:17 AM IST
सार

वाराणसी के भरथरा गांव निवासी पावरलूम मशीन के मैकेनिक सुनील मौर्या की हत्या उसके बड़े और छोटे भाई ने गला रेतकर की थी। यह सनसनीखेज खुलासा पुलिस ने किया है। 

विज्ञापन
real brothers slit throat of powerloom mechanic in varanasi because of this incident was executed
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी भाई... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भरथरा गांव निवासी पावरलूम मशीन के मैकेनिक सुनील मौर्या की हत्या उसके बड़े और छोटे भाई ने गला रेतकर की थी। यह खुलासा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से दोनों भाइयों को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को रोहनिया थाने की पुलिस ने किया। दोनों आरोपियों की पहचान भरथरा निवासी अनिल कुमार मौर्या और मुनील मौर्या के रूप में हुई है। दोनों के पास से वारदात में प्रयुक्त चाकू और सुनील का मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों को अदालत में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


रोहनिया थाना क्षेत्र के खुलासपुर गांव स्थित नहर पर बीते तीन अप्रैल की सुबह खून से लथपथ एक युवक का शव मिला था। दो दिन बाद युवक के शव की शिनाख्त भरथरा गांव निवासी नंदलाल मौर्या के बेटे सुनील मौर्या के रूप में हुई थी। वरुणा जोन की कार्यवाहक डीसीपी आरती सिंह ने बताया कि शव की पहचान होने के बाद इंस्पेक्टर रोहनिया उपेंद्र सिंह ने टीम गठित कर जांच शुरू की।

विज्ञापन

100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई

भरथरा से खुलासपुर गांव तक जाने वाले सभी रास्तों पर लगे 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। एक फुटेज से पता चला कि दो अप्रैल की देर शाम खुलासपुर गांव स्थित नहर की ओर सुनील बाइक से दो लोगों के साथ जाते दिखा था। इसी आधार पर उन दोनों लोगों की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान अन्य सीसी कैमरों की फुटेज भी काम आई और अनिल व मुनील पकड़े गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: कैसे कट रहीं जेल में भोजपुरी गायक समर सिंह की रातें, पुलिस कस्टडी रिमांड की अर्जी पर सुनवाई आज

ज्यादा पैसा कमाता था, ससुराल पर मेहरबान था

पुलिस की पूछताछ में अनिल और मुनील ने बताया कि उनका भाई सुनील एक बेहतरीन पावरलूम मैकेनिक के तौर पर पूरे लोहता क्षेत्र में प्रसिद्ध था। सुनील उन दोनों से ज्यादा पैसा कमाता था। उनकी अपनी पावरलूम मशीन में सुनील के ज्यादा निवेश के कारण उसकी हिस्सेदारी ज्यादा थी। पिता भी दोनों भाइयों की अपेक्षा सुनील को कुछ ज्यादा ही मानते थे। सुनील जो कमाता था, उसे अपने दोनों भाइयों पर न खर्च कर ससुराल के लोगों पर कुछ ज्यादा ही ध्यान देता था। इसी वजह से वह दोनों सुनील से खार खाए थे और उसे ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

वारदात से पहले तीनों ने एकसाथ शराब पी

अनिल और मुनील ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि दो मार्च की रात सुनील की हत्या करने से पहले तय योजना के अनुसार वह दोनों सुबह ही सुनील को साथ लेकर घर से निकले थे। तीनों एक ही बाइक से शिवपुर गए। वहां तीनों ने एकसाथ शराब पी और गोश्त खाया। फिर, तीनों घर आए थे। थोड़ी देर बाद फिर तीनों साथ ही निकले और शराब पी।

इसके बाद बाइक से तीनों कोरौता, दाउदपुर, गंगापुर और रोहनिया होते हुए खुलासपुर गांव स्थित नहर पहुंचे। नहर पर अनिल ने सुनील को पकड़ लिया और मुनील ने उसका गला रेत दिया। हत्या करने के बाद मुनील चाकू और सुनील का मोबाइल अपने पास रख लिया था। इसके बाद अनिल और मुनील बाइक से घाटमपुर, परमानंदपुर और कोरौता होते हुए भरथरा स्थित अपने घर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed