{"_id":"5f2ce1eb026b683b0c17dc31","slug":"raw-wall-collapses-the-couple-lost-their-lives-it-was-very-shabby-in-the-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती की जान गई, बारिश में हो गया था बेहद जर्जर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती की जान गई, बारिश में हो गया था बेहद जर्जर
Fri, 07 Aug 2020 10:38 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 07 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला।
आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर गांव में गुरुवार रात कच्चे मकान की दीवार गिरने से मलबे के नीचे दबकर पति-पत्नी की मौत हो गई। मकान को बारिश से नुकसान पहुंचा था। दंपती की मौत से घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
रौनापार थाना क्षेत्र के मसुरियापुर में गुरुवार रात को झिनकू राम के कच्चे मकान की दीवार अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। तेज आवाज होने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। देखा कि झिनकू राम (65) पुत्र दुखू और उनकी पत्नी लीलावती (60) दोनों मलबे के नीचे दबे पड़े थे। जब तक लोग दोनों को निकालने की कोशिश करते दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
मृतक के दो बेटे रमेश और महेश रोजी-रोटी के लिए मुंबई में रहते हैं। घर पर झिनकू और लीलावती ही रहते थे। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और तहसीलदार सगड़ी को दे दी गई। मौके पर पहुंची रौनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
कच्चे मकान की दीवार गिरी, दंपती की जान गई, बारिश में हो गया था बेहद जर्जर परिवार अत्यंत गरीब है। मजदूरी करके अपना जीवन-यापन करता था। एसडीएम सगड़ी अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि दोनों के परिजनों को चार-चार लाख रुपया मुआवजा दिया जाएगा। हर संभव मदद का प्रयास किया जाएगा।