फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ravidas jayanti in varanasi

सीरगोवर्धनपुर में 350 जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान

Sat, 20 Feb 2021 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
ravidas jayanti in varanasi
आगामी 27 फरवरी को संत रविदास की जयंती के मद्देनजर सीरगोवर्धनपुर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएसी के 350 से ज्यादा जवान तैनात रहेंगे। मेला क्षेत्र में दमकल की दो गाड़ियां चौबीसों घंटे रहेंगी। इसके अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मेला क्षेत्र में चक्रमण करते रहेंगे।
विज्ञापन

संत रविदास की जयंती के मद्देनजर सीरगोवर्धनपुर में श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला शुक्रवार से शुरू हो गया है। प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी जयंती से दो दिन पहले यानी 25 फरवरी से मेला क्षेत्र में पुलिस का अस्थायी कंट्रोल रूम काम करना शुरू कर देगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए तीन डिप्टी एसपी के नेतृत्व में छह थानेदार और आठ चौकी इंचार्ज तैनात रहेंगे। इसके अलावा 200 महिला व पुरुष कांस्टेबल, 25 दरोगा और पीएसी की दो कंपनी तैनात की जाएंगी। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरों की भी मदद ली जाएगी। इसके अलावा 50 महिला व पुरुष कांस्टेबल सादे कपड़ों में श्रद्धालुओं के बीच तैनात किए जाएंगे। पुलिस को कहा गया है कि जो कोई भी संदिग्ध प्रतीत हो उससे पूछताछ कर उसके नाम और पते की तुरंत तस्दीक करें। अभिसूचना संकलन में किसी भी स्तर पर लापरवाही न होने पाए। एसपी सिटी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि रविदास जयंती के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था की कार्ययोजना का खाका खींच लिया गया है।
विज्ञापन

27 को लंका-डाफी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित
रविदास जयंती पर सीरगोवर्धनपुर में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में झांकियां आती हैं। इसके मद्देनजर 27 फरवरी को लंका से डाफी मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी और मेला क्षेत्र नो व्हीकल जोन रहेगा। साथ ही 25 फरवरी से 27 फरवरी तक रविदास मंदिर और मेला क्षेत्र की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर भारी वाहन न तो आएंगे और न ही जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed