फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ravidas Jayanti 2022: CM Yogi said PM Modi is doing work with the inspiration of Sant Siromani

संत रविदास जयंतीः पंगत में लंगर छककर बोले सीएम योगी, संत सिरोमणि की प्रेरणा से पीएम मोदी कर रहे हैं काम 

Wed, 16 Feb 2022 08:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 16 Feb 2022 08:56 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सीरगोवर्धन में पर्यटन की अनेक योजनाएं भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। इसमें लंगर हाल के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है। सतगुरु की कांस्य प्रतिमा की स्थापना भी हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Ravidas Jayanti 2022: CM Yogi said PM Modi is doing work with the inspiration of Sant Siromani
वाराणसी में बुधवार को सीरगोवर्धन स्थित संत रविदास मंदिर में दर्शन के बाद संत निरंजन दास से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी में सीर गोवर्धन स्थित रविदास मंदिर पहुंचे और उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर मत्था टेका। वे संत रविदास की प्रतिमा के सामने कुछ देर बैठे रहे और शीश झुकाकर आशीर्वाद मांगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने सबके साथ पंगत में बैठकर लंगर भी छका। इससे पहले रविदास मंदिर पहुंचने पर संत निरंजन दास ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सद्गुरु के विचारों को सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबके प्रयास की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हो रहा है। महान संत ने उस कालखंड में काशी की धरती से भक्ति का जो संदेश दिया, वह आज भी हमें नई प्रेरणा और नया प्रकाश देता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मन चंगा, तो कठौती में गंगा आज भी प्रत्येक भारतीय को एक नई प्रेरणा एवं नया प्रकाश प्रदान करता है। सीएम ने कहा कि सीरगोवर्धन में पर्यटन की अनेक योजनाएं भाजपा की डबल इंजन की सरकार द्वारा संचालित की जा रही हैं। इसमें लंगर हाल के निर्माण का कार्य पूरा हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 सतगुरु की कांस्य प्रतिमा की स्थापना भी हो चुकी है। पार्क निर्माण की कार्यवाही प्रगति पर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं को सद्गुरु संत शिरोमणि रविदास जयंती पर बधाइयां दीं। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रविंद्र जायसवाल, डॉ. नीलकंठ तिवारी और विधायक सौरभ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed