फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ratneshwar Mahadev temple kashi is in bad condition answer came on application for repair

रत्नेश्वर महादेव मंदिर के ढहने की आशंका: मरम्मत के आवेदन पर आया ऐसा जवाब, आवेदक रह गया हैरान

Mon, 01 Aug 2022 03:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 01 Aug 2022 03:56 PM IST
सार

मणिकर्णिका तीर्थ के पास स्थित प्राचीन रत्नेश्वर महादेव मंदिर को सहेजने के लिए प्रधानमंत्री को पत्र लिखा गया था। 

विज्ञापन
Ratneshwar Mahadev temple kashi is in bad condition answer came on application for repair
रत्नेश्वर महादेव मंदिर।

विस्तार

वाराणसी के मणिकर्णिका तीर्थ के पास स्थित प्राचीन रत्नेश्वर महादेव मंदिर के ढहने की आशंका बनी हुई है। लंबे समय से मरम्मत के अभाव में शिखर से लेकर दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो चुकीं हैं। स्वागत काशी फाउंडेशन के संयोजक अभिषेक शर्मा ने मंदिर को सहेजने के लिए पीएम से गुहार लगाई थी। उनके आवेदन पर जो जवाब आया है उससे वो हैरान हैं। मामले में उन्होंने वाराणसी नगर निगम पर प्रधानमंत्री कार्यालय को गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


अभिषेक शर्मा ने बताया कि जुलाई में प्रधानमंत्री को रत्नेश्वर महादेव मंदिर को सहेजने के संदर्भ में पत्र लिखा। इसके जवाब में पीएमओ से पत्र आया। जिसमें लिखा गया है कि आपकी शिकायत का निस्तारण कर दिया गया है। पत्र में  रत्नेश्वर महादेव मंदिर की जगह 16 महीने पहले की गई दूसरी शिकायत का निस्तारण किया गया है।
विज्ञापन


यह शिकायत अस्सी स्थित छोटा नागपुर वाटिका की गली में हेरिटेज पोल पर लाइट लगाने से संबंधित था। अभिषेक ने बताया कि जो शिकायत 16 माह पहले की गई थी उसका जवाब रत्नेश्वर महादेव मंदिर वाले सवाल के तौर पर दे दिया गया है। जबकि, रत्नेश्वर महादेव मंदिर के शिखर की मरम्मत और रख-रखाव से संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है रत्नेश्वर महादेव मंदिर

Ratneshwar Mahadev temple kashi is in bad condition answer came on application for repair
रत्नेश्वर महादेव मंदिर का तीन-चौथाई हिस्सा गंगा में डूबा - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र में अभिषेक ने कहा है कि रत्नेश्वर महादेव का मंदिर काशी की अमूल्य धरोहर है और पूरे विश्व में विख्यात है। सात साल पहले मंदिर के शिखर पर आकाशीय बिजली गिरी थी। इसके कारण मंदिर के शिखर का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो सकी है।

काशी आने वाला हर पर्यटक इसको देखने के लिए यहां आते हैं। हर बार बाढ़ में यह मंदिर गंगा में समाहित हो जाता है। डेढ़ साल पहले प्रधानमंत्री ने भी मंदिर की चर्चा की थी। इस मंदिर की मरम्मत होने से हम इस अमूल्य धरोहर को बचा सकेंगे। गंगा की तलहटी में बना यह मंदिर पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed