{"_id":"62321d3d53b0020b665781e7","slug":"ration-distribution-derailed-in-election-environment-varanasi-news-vns643469842","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी माहौल में बेपटरी हुआ राशन वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी माहौल में बेपटरी हुआ राशन वितरण
विज्ञापन
कोरोना काल में गरीबों के बीच बांटे जा रहे मुफ्त राशन की सुविधा जिले के गरीबों के लिए होली तक देने का ऐलान पहली ही कर दिया था। लेकिन अभी भी जिले के कई परिवार ऐसे हैं, जिन्हें मुफ्त राशन नहीं मिल सका है। हालांकि आपूर्ति विभाग की माने तो जिले में छह लाख कार्ड धारकों में 75 फीसदी परिवारों को मुफ्त राशन मुहैया करा दिया गया है। लेकिन हकीकत इससे परे है। मंगलवार को शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में राशन न मिलने की वजह से लोगों ने हंगामा किया। जबकि शासन से जनता को वितरित करने के लिए 14 हजार मीट्रिक टन अनाथ भेजा गया है।
चुनावी माहौल में सरकार एक दिसंबर से राशन कार्ड धारकों को अनाज के साथ बहुत कुछ निशुल्क देने की बात कही थी। इसमें राशन की दुकानों पर अंत्योदय और पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को मिलने वाले अनाज और अन्य वस्तुओं में अब खाद्य तेल, आयोडाइज्ड नमक, दाल और चना भी जोड़ दिया गया है। पात्र परिवारों को प्रति व्यक्ति पांच किलो खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। अगर किसी परिवार में सात सदस्य हैं तो उस परिवार को 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। इसमें चावल व गेहूं के साथ-साथ एक किलो नमक, तेल व दाल भी उपलब्ध कराया जाएगा। इससे गरीब परिवारों पर भार कम होगा। वहीं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो राशन मिलेगा। इसमें तीन किलो गेहूं व दो किलो चावल शामिल हैं।
केस वन
विद्यापीठ ब्लॉक के सरकारी राशन की दुकान पर जब महिलाएं शाम को राशन लेने पहुंचीं तो राशन की दुकान बंद कर दी गई। महिलाओं का कहना था कि राशन के तहत चावल व गेंहू तो दिया जा रहा है, लेकिन दो किलो चावल की जगह डेढ़ किलो चावल ही दिया जा रहा है।
विज्ञापन
केस दो
शिवाला निवासी चंदन साहनी का कहना है कि कोटे की दुकान पर समय से राशन नहीं मिल पा रहा है। कभी-कभी तो जाने पर दुकान ही बंद हो जाती है। इसके अलावा सामान भी गंदा ही मिलता है। कोटे वाला भी इस बारे में कुछ नहीं बताता है।