फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rathyatra Mela 2025 monitored through CCTV cameras and drones

Rathyatra Mela: सीसी कैमरे से नजर, ड्रोन से निगरानी; रथयात्रा मेले में सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

Thu, 26 Jun 2025 10:23 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 26 Jun 2025 10:23 AM IST
सार

रथयात्रा मेले को लेकर जिले की पुलिस अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम है। मेले में जगह- जगह पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। साथ ही कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। 

विज्ञापन
Rathyatra Mela 2025 monitored through CCTV cameras and drones
रथयात्रा पर लगने लगे झूले। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशी के लक्खा मेलों में शुमार तीन दिवसीय रथयात्रा मेला की शुरूआत शुक्रवार से होगी। संपूर्ण मेला क्षेत्र पर 85 सीसी कैमरों से नजर रखी जाएगी। सीसी कैमरों से मॉनिटरिंग के लिए रथयात्रा चौराहे पर ही एक अस्थायी कंट्रोल रूम बृहस्पतिवार की रात बनाया जाएगा। इसके अलावा संपूर्ण मेला क्षेत्र और श्रद्धालुओं के आवागमन के रूट की निगरानी ड्रोन से की जाएगी।
विज्ञापन


एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि रथयात्रा मेला की सुरक्षा व्यवस्था का खाका खींच लिया गया है। शोहदों, जेबकतरों और उचक्कों पर नजर रख कर कार्रवाई करने के लिए मेला क्षेत्र में 125 महिला-पुरुष पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में तैनात रहेंगे। गंगा घाटों और प्रमुख मंदिरों के आसपास से जो पहले चोरी और उचक्कागिरी के मामले में जेल भेजे गए थे, उनकी निगरानी फेस रिकग्निशन कैमरों की मदद से की जाएगी। 
विज्ञापन


मेला क्षेत्र में खोया-पाया केंद्र और पुलिस हेल्प डेस्क भी रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मेला क्षेत्र में दो एसीपी, चार इंस्पेक्टर, 292 सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल-कांस्टेबल और दो कंपनी पीएसी के जवान के अलावा अग्निशमन विभाग की तीन टीम तैनात रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News: कैंसर से जूझ रहे रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर ने गोली मारकर की खुदकुशी, डॉक्टर ने दे दिया था जवाब

उधर, इससे पहले अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने रथयात्रा मेले के लिए किए जा रहे पुलिस प्रबंध की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने रथयात्रा इलाके का निरीक्षण कर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed