फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rate of VDA map is 10 times more than UPSIDA

Varanasi News: यूपीसीडा से 10 गुना ज्यादा वीडीए के नक्शे का रेट, उद्यमियों ने समस्याओं के संबंध में बैठक की

Sat, 21 Jun 2025 04:22 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 04:22 PM IST
सार

बनारस के उद्यमियों ने समस्याओं के संबंध में बैठक ली और कहा कि वीडीए के नक्शे का रेट यूपीसीडा से दस गुना ज्यादा है। जिसे कम करना जरूरी है। इसके साथ ही विद्युत दर को लेकर कहा कि अगर ये सस्ती हो तो बेहतर होगा।
 

विज्ञापन
Rate of VDA map is 10 times more than UPSIDA
वाराणसी विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर औद्योगिक क्षेत्र सभागार में शुक्रवार को उद्यमियों की उद्योग से संबंधित समस्याओं के समाधान के तहत बैठक हुई। इसमें बिजली, सीवर, यूपीसीडा, फायर समेत अन्य कई मुद्दे उठाए गए। रामनगर औद्योगिक एसोसिएशन के अध्यक्ष देव भट्टाचार्य ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र के बाहर के भूखंडों के विकास प्राधिकरण (वीडीए) में आने से नक्शा स्वीकृत करने का विकास शुल्क 1000 प्रति वर्ग मीटर है।

विज्ञापन


यह यूपीसीडा के नक्शे के स्वीकृत रेट से 10 गुना ज्यादा है। उद्यमियों ने कहा कि फायर, भूगर्भ जल, प्रदूषण नियंत्रण विभागों की एनओसी लेने के लिए उद्यमी परेशान रहते हैं। लंबे समय से उद्यमियों को विभिन्न विभागों की सब्सिडी नहीं मिली है। इतने ऊंचे रेट के कारण चंदौली का औद्योगिक विकास रुक गया है। वेयर हाउस का रेट 250 रुपये प्रति वर्ग मीटर है, इसे कम करना भी जरूरी है।
विज्ञापन


उद्यमी अमित गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के बढ़ते विद्युत दर पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत की दर अन्य प्रदेशों से सस्ती होने पर ही प्रदेश में औद्योगिक विकास होगा। उद्यमी अशोक सुल्तानिया ने दोनों औद्योगिक क्षेत्र में सीवर की मांग की। विद्युत सिक्योरिटी का ब्याज विद्युत विभाग से न मिलने का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ाव स्थित उधमी जसपाल सिंह, मुकेश सिंह, चंद्रभूषण ने औद्योगिक फीडर से विद्युत आपूर्ति की मांग की। उद्यमी सिद्धार्थ बाजला और ऋषभ जैन ने समस्त औद्योगिक क्षेत्रों के विद्युत तार को ऊपर उठाने पर जोर दिया। उद्यमी जय प्रकाश पांडेय ने यूपीसीडा की ओर से औद्योगिक क्षेत्र से कूड़ा हटाने पर जोर दिया।


डांडी और पड़ाव से आए उद्यमियों जसपाल सिंह, मुकेश सिंह, चंद्रभूषण सिंह ने विद्युत कनेक्शन औद्योगिक फीडर से देने की मांग उठाई। संयुक्त आयुक्त उमेश सिंह ने उद्यमियों की समस्याओं का जल्द निराकरण करने का आश्वासन दिया। संचालन चंद्रेश्वर जायसवाल, अजय राय और धन्यवाद सतीश गुप्ता ने किया।

बैठक में त्रिभुवन सिंह, सत्यवीर साहू, संजय लखवानी, संजीव सिंह, सुप्रिया राय, रितेश वाधवानी, रवि कपूर, राम सिंह, अरविंद सिंह, राज सिंह थापर मौजूद रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed