फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rapidly spreading eye flu, 30 to 40 patients reaching the health center daily, be careful

Eye Flu: तेजी से फैल रहा आई फ्लू, स्वास्थ्य केंद्र पर रोज पहुंच रहे 30 से 40 मरीज, रहें सावधान

Wed, 02 Aug 2023 11:25 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 02 Aug 2023 11:25 AM IST
सार

वाराणसी में स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन आंखों में लालीपन,चुभन और खुजली की समस्या लिए लोग पहुंच रहे हैं। हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो तीन दिनों से हर दिन 35 से 40 मरीज आई फ्लू के पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
Rapidly spreading eye flu, 30 to 40 patients reaching the health center daily, be careful
सांकेतिक फोटो - फोटो : social media

विस्तार

शहर के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी आई फ्लू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। स्वास्थ्य केंद्रों पर हर दिन आंखों में लालीपन,चुभन और खुजली की समस्या लिए लोग पहुंच रहे हैं। हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दो तीन दिनों से हर दिन 35 से 40 मरीज आई फ्लू के पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को कुल 200 से ज्यादा लोग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अलग-अलग बीमारियों के इलाज और जांच के लिए पहुंचे जिसमें 40 से ज्यादा लोगों के आंखों में संक्रमण यानी की समस्या थी। डॉक्टरों ने बचाव के उपाय भी बताएं प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि ओपीडी में हर दिन 20 से 25 प्रतिशत आई फ्लू के पहुंच रहे हैं। जिन बच्चों में आंखों में संक्रमण की समस्या मिल रही है उन्हें स्कूल जाने से भी मना किया जा रहा है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi Ghat: काशी के घाट घूमने वाले पर्यटकों के लिए खुशखबरी, 100 करोड़ से बनेगा शेड, जानें क्या है खासियत?

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएचसी पर नहीं है आंख का कोई डॉक्टर

हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पिछले एक महीने से नेत्र रोग विशेशज्ञ नहीं है। चिकित्सा प्रभारी द्वारा बताया गया कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर नरेंद्र कुशवाहा बीते 30 जून को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सेवानिवृत्त हो जाने के बाद हरहुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अभी तक किसी भी डॉक्टर की तैनाती नहीं की गई है। भी बताया कि इसकी सूचना आला अधिकारियों को है और जल्द ही आंख के डॉक्टर की तैनाती की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed