फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   21 Corona positive including journalist found in Mirzapur

मिर्जापुर : 24 घंटे में 24 और संक्रमित मिले ; एक पत्रकार, 80 वर्षीय वृद्धा और आठ साल का बालक शामिल 

Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 03 Jul 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
21 Corona positive including journalist found in Mirzapur
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

मिर्जापुर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती चली जा रही है। 24 घंटे में कोरोना के 24 नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मच गया।  इसमें एक पत्रकार भी शामिल है। सभी मरीजों को ट्रेस कर स्वास्थ्य विभाग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराने में जुटा है। 

विज्ञापन


24 पाजिटिव मिलने के बाद जिले के कुल संक्रमितों की संख्या 129 हो गई है। 73 स्वस्थ होकर घर जा चुके है। एक की मौत हुई है। निगेटिव रिपोर्ट आने पर दो को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दे दी गई। इस समय  एक्टिव केस 55 है। गुरुवार की शाम तक छह पाजिटिव थे। रात होते-होते आंकड़ा तेजी से बढ़ गया।
विज्ञापन



गुरुवार की देर रात 14, शुक्रवार की सुबह सात और तीन  लोगों की रिपोर्ट शाम को पॉजिटिव आई है। पिछले पांच दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। गुरुवार की देर रात व शुक्रवार की सुबह और शाम को आई रिपोर्ट ने अब तक के सारे रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। एक दिन में 24 पाजिटिव  मरीज मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर ओपी तिवारी ने बताया 247 लोगों रिपोर्ट आई है। इसमें 24 पाजिटिव बाकी निगेटिव है। पाजिटिव मरीज ज्यादातर नगर के हैं। एक व्यक्ति मुकेरी बाजार, एक महिला विजयपुरा, चार महिला एक पुरुष कैलाशपुरी कालोनी, दो पुरुष तरकापुर, तीन महिला रामबाग, तीन महिला व एक बालक अग्रवाल कालोनी, तीन पुरुष गैबीघाट के हैं।

वहीं एक महिला सबरी, एक पुरुष शिवरानी थाना चील्ह, एक टटहाई रोड, एक कछवां के लरवक, एक बबुरा विंध्याचल का है।  इसमें  21 को आईसालेशन में भर्ती कर दिया गया है। तीन को ट्रेस किया जा रहा है। इसमें टटहाई रो निवासी एक पत्रकार भी शामिल है। विजयपुरा निवासी चीफ फार्मासिस्ट के पत्नी की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई है।


पॉजिटिव मरीजो में 80 वर्ष की वृद्धा से लेकर आठ वर्ष का बालक भी शामिल है। जिले से 266 लोगों का सैंपल लिया गया। इसमें हाट स्पाट इलाके और मंडलीय अस्पताल में आने वाले संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। अब तक  छह हजार 589 लोगों का सैंपल लिया जा चुका है। सेम्फोर्ड के आईसोलेशन में इस समय 43 लोग भर्ती है। निगेटिव रिपोर्ट आने पर सेमरा और चुनार के दो लोगों घर भेजा गया। 


भदोही में व्यापारी की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव
भदोही जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को एक व्यापारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। व्यापारी का मिर्जापुर में कारोबार है। वह प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती है। अब तक जिले में 152 संक्रमित मिल चुके हैं। 31 एक्विट केस हैं। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि संबंधित व्यापारी स्थानीय है। उससे मिलने वालों की सूची तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed