महिला की मौत के बाद परिजनों ने की तोड़फोड़ और मारपीट, हॉस्पिटल में ताला लगा कर हड़ताल पर बैठे डॉक्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक अस्पताल को कर्माचारियों और डॉक्टरों ने ताला बंद कर काम का बहिष्कार किया। आरोप है कि अस्पताल में एक महिला की मौत हो गई, इसके बाद परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ और मारपीट की। आरोप है कि थाने में डॉक्टरों की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के रामनगर सीएचसी पर डॉक्टरों ने शनिवार सुबह आठ बजे गेट में ताला बंद कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि नेवढ़िया थाने में मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मुकदमा दर्जकर कार्रवाई करने में टाल-मटोल कर रही है। कर्मचारियों का कहना है कि सुरक्षा की दृष्टि से मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए। सीएचसी पर कभी भी किसी तरह की घटना ड्यूटी के समय घट सकती है।
सुरक्षा की व्यवस्था कराई जाए और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो सीएचसी पर ताला लटका रहेगा। कर्मचारियों के बहिष्कार के कारण दूर-दराज से आने वाले वाले मरीजों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बता दें कि नेवढ़िया बाजार निवासी किशन सोनी की 28 वर्षीय पत्नी प्रीती सोनी की गुरुवार को प्रसव के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि चिकित्सकों की लापरवाही के कारण प्रीती की मौत हुई।
मृतका के परिजनों ने शनिवार दोपहर सीएचसी पर पहुंच कर तोड़फोड़ की और फार्मासिस्ट की पिटाई कर दी थी। फार्मासिस्ट प्रदीप कुमार पाठक ने पुलिस को तहरीर दे दी थी।