फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila of Ramnagar battle for victory of truth over falsehood began Laxman fainted Hanuman Sanjeevani

रामनगर की रामलीला : असत्य पर सत्य की जीत के लिए शुरू हुआ युद्ध, लक्ष्मण मूर्छित; संजीवनी लेकर आए हनुमान

Wed, 09 Oct 2024 03:49 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Oct 2024 03:49 PM IST
सार

Varanasi News : रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला देखने के लिए भक्त देश ही नहीं विदेशों से भी आते हैं। परंपरा के अनुसार बहुत ही सादगी से लीला का मंचन किया जाता है। झालरों और लाइटों का तामझाम नहीं रहता। आज भी लालटेन की रौशनी में रामलीला का संपूर्ण आयोजन होता है।

विज्ञापन
Ramlila of Ramnagar battle for victory of truth over falsehood began Laxman fainted Hanuman Sanjeevani
रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला के मंचन से पूर्व। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रावण अहंकार में डूबा था। युद्ध टालने का श्रीराम का आखिरी प्रयास भी जब असफल रहा तो एक ही विकल्प बचा। वह युद्ध जो धर्म की अधर्म पर श्रेष्ठता के लिए और सत्य की असत्य पर विजय के लिए लड़ा जाना था।

विज्ञापन


22वें दिन की रामलीला में मंगलवार को श्रीराम लंका के चारों द्वारों को घेरने के लिए जामवंत को रणनीति बनाने को कहते हैं। राम की सेना लंका के चारों द्वार को घेर लेती है। दोनों सेनाओं में युद्ध शुरू होता है।  
विज्ञापन


लंका में हाहाकार मचने पर मेघनाथ रणभूमि पहुंचता है। लक्ष्मण युद्ध करने आते हैं तब मेघनाद अपनी ब्रह्मशक्ति का इस्तेमाल कर लक्ष्मण को मूर्छित कर देता है। राम की सेना में शोक फैल जाता है। सुषेन वैद्य के कहने पर हनुमान धौलगिरी पर्वत पर मिलने वाली संजीवनी बूटी लेने जाते हैं। बूटी न पहचान पाने के कारण पूरा पहाड़ ही उखाड़ लाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या के ऊपर से गुजरते समय भरत उन्हें राक्षस समझकर बाण मार नीचे गिरा देते हैं। हनुमान के मुंह से राम राम सुनकर भरत को पश्चाताप होता है। इधर, लक्ष्मण के वियोग में श्रीराम विलाप करते हैं, तभी हनुमान जी वहां पहुंच जाते हैं। संजीवनी बूटी से सुषेण वैद्य लक्ष्मण की मूर्छा समाप्त कर देते हैं। लक्ष्मण उठ कर श्रीराम के गले लग जाते हैं। उधर, जाल्हूपुर की रामलीला में चारों फाटक की लडा़ई, लक्ष्मण पर शक्ति का प्रयोग व प्रतिकार की लीला हुई।

Ramlila of Ramnagar battle for victory of truth over falsehood began Laxman fainted Hanuman Sanjeevani
रामनगर की विश्वप्रसिद्ध रामलीला में पूजन करते पुरोहित। - फोटो : अमर उजाला

रामलीला में आज

  • रामनगर: कुंभकरण व मेघनाथ युद्ध, यज्ञ और वध।
  • शिवपुर: हनुमान जानकी मिलन, लंका दहन, प्रत्यागमन
  • जाल्हूपुर: कुंभकरण युद्ध और वध।
  • फुलवरिया: सुतीक्षण अगस्त मिलन, पंचवटी पयान, नक्कटैया, खर-दूषण वध, सीताहरण।
  • औरंगाबाद: सीता जी का समाचार राज जी कहना, रघुनाथ जी का समुद्र तट पर आना।
  • लाटभैरव: बालि-सुग्रीव युद्ध, बालि वध, सीता की खोज के लिए प्रस्थान।
  • चित्रकूट: अंगद विस्तार, कुंभकर्ण-मेघनाद वध।
  • तुलसीघाट: शबरी-मिलन, सुग्रीव-मित्रता, बालि वध।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed