फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ramlila commences at Manikarnika Tirtha with the worship of a 200-year-old crown

Varanasi News: मणिकर्णिका तीर्थ पर 200 वर्ष प्राचीन मुकुट पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ

Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Ramlila commences at Manikarnika Tirtha with the worship of a 200-year-old crown
शैव और वैष्णव परंपरा के अनूठे संगम स्थल मणिकर्णिका तीर्थ पर रविवार को ऐतिहासिक रामलीला का विधिवत शुभारंभ हुआ। शरद पूर्णिमा के अवसर पर मणिकर्णिका की पारंपरिक गलियों में प्रभु श्रीराम के दो सदी से भी अधिक पुराने मुकुट की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसके पश्चात विधि-विधान से मुकुट पूजन कर लीला का श्रीगणेश किया गया।
विज्ञापन


मुकुट पूजन का मुख्य अनुष्ठान गढ़वासी टोला (नीमतले) स्थित मां शीतला मंदिर के समीप संपन्न हुआ, जहां आचार्य रानी महाराज के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कराई गई। मणिकर्णिका रामलीला समिति के प्रधानमंत्री विभूति नारायण सिंह के संयोजन में यह धार्मिक रस्म पूरी हुई। पूजन के उपरांत समिति के सदस्यों और प्रबुद्धजनों ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन मूल्यों और आदर्शों को समाज में प्रसारित करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन


भगवान विष्णु को समर्पित पवित्र कार्तिक मास में चलने वाली यह पारम्परिक रामलीला मार्गशीर्ष प्रतिपदा को संपन्न होगी। इसी क्रम में सोमवार को रावण जन्म के प्रसंग के साथ माह भर चलने वाले लीला मंचन का क्रम प्रारंभ हो जाएगा। अनुष्ठान में सुशील कपूर, सरित कुमार सिंह, विजय पांडेय, मनोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed